फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Five assistant professors appointed in National Law University, academic session has started

Appointment :  राष्ट्रीय विधि विवि में हुई पांच असिस्टेंट प्रोफेसर नियुक्त, एकेडमिक सत्र की हो चुकी है शुरुआत

Sat, 22 Jun 2024 11:44 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 22 Jun 2024 11:44 AM IST
सार

केंद्रीय विधि विश्वविद्यालय में पहले एकेडमिक सत्र की शुरुआत पांच महीने पहले हुई थी। विश्वविद्यालय का स्थाई परिसर झलवा में निर्माणाधीन है। ऐसे में फाफामऊ स्थित परिसर में अस्थायी तौर पर विश्वविद्यालय का संचालन शुरू कर दिया गया है।

विज्ञापन
Five assistant professors appointed in National Law University, academic session has started
राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

डॉ. राजेंद्र प्रसाद राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय में अध्यापकों की नियुक्ति शुरू हो गई है। पहले चरण में पांच असिस्टेंट प्रोफेसर की भर्ती की गई है। नियुक्ति पाने वाले असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. दीपक शर्मा, डॉ. सोनिका, डॉ. नेहा दुबे, डॉ. प्रकाश त्रिपाठी तथा डॉ. सुचित कुमार यादव हैं। विश्वविद्यालय में पहले एकेडमिक सत्र की शुरुआत पांच महीने पहले हुई थी।

विज्ञापन



विश्वविद्यालय का स्थाई परिसर झलवा में निर्माणाधीन है। ऐसे में फाफामऊ स्थित परिसर में अस्थायी तौर पर विश्वविद्यालय का संचालन शुरू कर दिया गया है। पहले सत्र की पढ़ाई भी शुरू हो गई है। इसी क्रम में अब शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। कुलपति प्रोफेसर ऊषा टंडन ने नवनियुक्त शिक्षकों का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि अपने-अपने विषय के विशेषज्ञ शिक्षकों के अनुभव विद्यार्थियों के लिए लाभकारी होंगे।

विज्ञापन

नगर नियोजक के 24 पदों के लिए प्रारंभिक परीक्षा 30 को

 उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की ओर से सहायक नगर नियोजक भर्ती-2023 के अंतर्गत 24 पदों के लिए प्रारंभिक परीक्षा 30 जून को होगी। परीक्षा प्रयागराज और लखनऊ के विभिन्न केंद्रों पर होगी। आयोग ने 24 पदों के लिए 2023 में 14 अगस्त से 14 सितंबर के बीच ऑनलाइन आवेदन लिए थे। इनमें 11 पद अनारक्षित हैं। ओबीसी के छह, एससी के पांच, ईडब्ल्यूएस के दो तथा क्षैतिज आरक्षण के तहत भूतपूर्व सैनिक के एक और महिला के चार पद हैं।

अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट पर जाकर ओटीआर की मदद से प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा के लिए अभ्यर्थियों को प्रवेश पत्र के अलावा दो फोटोग्राफ तथा पहचान पत्र की मूल एवं फोटो प्रति लानी होगी। परीक्षा एक पाली में सुबह 9.30 से 11.30 बजे के बीच होगी। अभ्यर्थी परीक्षा शुरू होने से डेढ़ घंटा पहले केंद्र परिसर में प्रवेश कर सकेंगे। परीक्षा शुरू होने से 45 मिनट पहले ही गेट बंद कर दिया जाएगा। यानि, परीक्षा शुरू होने से 45 मिनट पहले तक केंद्र पर पहुंच जाना होगा।

कृषि प्राविधिक सहायक भर्ती में 1853 पदों को जोड़ने की मांग

प्रतियोगियों ने कृषि विभाग में प्राविधिक सहायक भर्ती में रिक्त 1853 पदों को भी शामिल करने की मांग की है। प्रयागराज के प्रतियोगियों ने लखनऊ में आयेाजित जनता दरबार में शामिल होकर मुख्यमंत्री को मांगपत्र सौंपा और अपनी बात रखी।

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की ओर से पीईटी-2023 के अंतर्गत कृषि प्राविधिक सहायक के 3446 पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू की गई है। इसके विपरीत जनता दरबार में पहुंचे प्रतियोगी अभिनव मिश्रा, पवनेश सिंह का कहना था कि इस पद पर भर्ती का विज्ञापन पांच वर्ष बाद जारी हुआ है। उनका कहना था कि कृषि विभाग की ओर से दी गई अधियाचित पदों की संख्या 5299 थी। इसके बावजूद 3446 पदों के लिए ही भर्ती प्रक्रिया शुरू की गई है। प्रतियोगियों ने शेष 1853 को भी इस भर्ती में शामिल करने की मांग की।

प्रतियोगी छात्र संघर्ष समिति के उपाध्यक्ष प्रशांत पांडेय का कहना है कि इस भर्ती को लेकर प्रतियोगी पांच साल से संघर्षरत हैं। इसके बाद भी कम पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू की गई है। प्रशांत ने भी 1853 पदों को भर्ती में शामिल करने की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed