फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Five accused arrested in connection with the attack on a Forest Department team.

प्रयागराज : वन विभाग की टीम पर हमले के मामले में पांच आरोपी गिरफ्तार

Sat, 12 Sep 2026 02:16 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 12 Sep 2026 02:16 PM IST
सार

शंकरगढ़ क्षेत्र के भैसहाई वन क्षेत्र में अवैध बालू खनन रोकने गई वन विभाग की टीम पर हमले के मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। 14 नामजद समेत अन्य लोगों के खिलाफ तहरीर दी गई थी।

विज्ञापन
Five accused arrested in connection with the attack on a Forest Department team.
arrest - फोटो : arrest

विस्तार

शंकरगढ़ क्षेत्र के भैसहाई वन क्षेत्र में अवैध बालू खनन रोकने गई वन विभाग की टीम पर हमले के मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। 14 नामजद समेत अन्य लोगों के खिलाफ तहरीर दी गई थी।

विज्ञापन


वन दरोगा आकाश कुमार की तहरीर के अनुसार, बुधवार को वन विभाग की टीम लखनौटी बीट में गश्त कर रही थी। उन्होंने एक ट्रैक्टर-ट्रॉली में बालू लादकर ले जाते हुए देखा। टीम ने ट्रैक्टर रोकने का प्रयास किया तो चालक दीनानाथ भारतीया भागने लगा। पीछा करने पर ट्रैक्टर अशोक अग्रवाल के वाशिंग प्लांट के पास बालू में फंस गया।
विज्ञापन


वनकर्मी ट्रैक्टर को शंकरगढ़ रेंज कार्यालय ला रहे थे। तभी ट्रैक्टर मालिक कुलदीप भारतीया अपने साथियों के साथ मौके पर पहुंच गया। हमलावरों ने टीम के साथ गालीगलौज की और ईंट-पत्थर से हमला कर दिया। क्षेत्रीय वन अधिकारी अजय कुमार ने बताया कि पथराव में वन विभाग की सरकारी बोलेरो का शीशा टूट गया। हमलावरों ने वाहन की चाबी फेंककर वनकर्मियों को जान से मारने की धमकी दी। वे बालू लदे ट्रैक्टर-ट्रॉली को जबरन छुड़ाकर ले गए, जो बाद में बिना बालू के बरामद हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


शंकरगढ़ थानाध्यक्ष प्रीतम तिवारी ने बताया कि 14 नामजद व अन्य अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। इसमें मुकेश भारतीया व सुरेश भारतीया, मुनेश, दीपू दीनानाथ को मुखबिर की सूचना पर भैंसहाई से गिरफ्तार किया गया। जबकि अन्य की तलाश जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed