{"_id":"5d66d42e8ebc3e0138747426","slug":"fit-india-allahabad-news-ald253363267","type":"story","status":"publish","title_hn":"इविवि सहित केंद्रीय संस्थानों में फिट इंडिया के तहत पदयात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इविवि सहित केंद्रीय संस्थानों में फिट इंडिया के तहत पदयात्रा
विज्ञापन
प्रयागराज। मानव संसाधन विकास मंत्रालय के निर्देश पर देश भर के सभी शिक्षण संस्थानों के छात्र, शिक्षक, शिक्षणेतर कर्मचारी एवं अधिकारी अपने-अपने संस्थानों में फिट इंडिया शपथ एवं 10000 पग की पदयात्रा करेंगे। इसके बाद शिक्षक, कर्मचारी, छात्र स्वस्थ रहने केलिए प्रतिज्ञा करेंगे। इसके बाद हर दिन सभी जन अभ्यास करेंगे। इसी क्रम में 29 अगस्त को प्रात: 9.30 बजे इलाहाबाद विश्वविद्यालय के कुलपति सीनेट हाल में फिट इंडिया शपथ एवं 10000 पग की पदयात्रा का शुभारंभ करेंगे। भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान में भी निदेशक के नेतृत्व में छात्र, शिक्षक, कर्मचारी स्वस्थ रहने की शपथ लेंगे। संस्थान के पीआरओ पंकज मिश्र ने बताया कि इस मौकेपर फुटबाल, बैडमिंटन, वॉलीबाल सहित कई खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया है। इस मौके पर मोतीलाल नेहरू राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एमएनएनआईटी) में भी फिट इंडिया के तहत कार्यक्रम का आयोजन किया गया है।
मुविवि में आज फिटनेस शपथ दिलायेंगे कुलपति
प्रयागराज। उत्तर प्रदेश राजर्षि टण्डन मुक्त विश्वविद्यालय की ओर से 29 अगस्त 10 बजे सरस्वती परिसर में फिट इंडिया मूवमेन्ट की शुरूआत होगी। इस मौके पर फिटनेस कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। कुलपति प्रो. कामेश्वर नाथ सिंह फिटनेस शपथ दिलाएंगे। फिट इंडिया देश को स्वच्छता और पूर्ण स्वास्थ्य केपथ पर आगे ले जाने का अभियान है। उत्तर प्रदेश राजर्षि टण्डन मुक्त विश्वविद्यालय ने इस दिशा में कदम बढ़ाया है।