फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   First winner of Pigeon competition Sunil Newada rewarded.

कबूतरबाजी में अव्वल रहे सुनील नेवादा पुरस्कृत

Mon, 17 Jun 2019 12:36 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 17 Jun 2019 12:36 AM IST
विज्ञापन
First winner of Pigeon competition Sunil Newada rewarded.
प्रयागराज - फोटो : Prayagraj

‘आजाद क्लब पीजियन फ्लाइंग टूर्नामेंट’ की ओर से कबूतरबाजी प्रतियोगिता के फाइनल में बाजी मारने वालों को रविवार को पुरस्कृत किया गया। बतौर मुख्य अतिथि डॉ.सुजीत सिंह ने पहले स्थान पर रहे सुनील नेवादा को तीस हजार रुपये, दूसरे स्थान पर रहे अमजद चकिया को 16 हजार रुपये और तीसरे स्थान पर रहे टीटू मालवीय नगर को आठ हजार रुपये की नगद राशि देकर सम्मानित किया।

विज्ञापन


इसी क्रम में चौथे स्थान पर रहे चीना नेवादा को बतौर पुरस्कार कूलर और पांचवें स्थान पर रहे चुर्रम करेली को स्टैंड फैन दिया गया। बाद में डॉ.सुजीत ने कहा, शहर की रवायत को बनाए रखने वाली ऐसी प्रतियोगिताएं शहर की शान और पहचान भी होती हैं। शाहगंज मैदान पर हुए समारोह का संयोजन मुन्नू भाई और संचालन मौलवी अशरफ ने किया। कार्यक्रम में मोहम्मद आजम, मुजीबुर्रहमान आदि मौजूद थे। प्रतियोगिता में कुल 68 टीमों ने जोर आजमाइश की। निर्णायकों में महमूद नूरुल्लाह रोड, मुन्ना चश्मे वाले, आलम मिन्हाजपुर, गुड्डू रंग और पप्पू पतंग शामिल थे।
विज्ञापन


जो रहे प्रतियोगिता के विजेता
सुनील नेवादा के कबूतरों की टीम ने 113 घंटे एक मिनट का रिकार्ड बनाया
दूसरे  पर रहे अमजद चकिया के तेरह कबूतरों ने 86.53 घंटे की उड़ान भरी
तीसरे पर रहे टीटू मालवीय नगर के कबूतरों ने भरी थी 84.06 घंटे की उड़ान

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed