फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   First Varanasi, then Railway Minister will come to Prayagraj for inspection by train

Prayagraj : पहले वाराणसी, फिर ट्रेन से निरीक्षण करते प्रयागराज आएंगे रेलमंत्री, रेलवे ने तेज की तैयारी

Fri, 06 Dec 2024 12:37 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 06 Dec 2024 12:37 PM IST
सार

बनारस से झूंसी तक पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी मंडल ने रेल दोहरीकरण का कार्य पूर्व में ही कर लिया है। इसी रेलमार्ग की रेलमंत्री विंडो ट्रेलिंग करेंगे। विंडो ट्रेलिंग एक विशेष तरह का निरीक्षण है। इसमें ट्रेन के पीछे वाले कोच में बनी खिड़की से ट्रैक को देखा जाता है।

विज्ञापन
First Varanasi, then Railway Minister will come to Prayagraj for inspection by train
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव आठ दिसंबर को प्रयागराज पहुंच रहे हैं। प्रयागराज आने के पहले वह वाराणसी जाएंगे। वहां सुबह 11:50 बजे बनारस से विशेष ट्रेन से चलेंगे। दोपहर 1:20 बजे झूंसी स्टेशन तक वह विंडो ट्रेलिंग करते हुए पहुंचेंगे। प्रयागराज आगमन के बाद सबसे पहले उनका झूंसी स्टेशन पर निरीक्षण का कार्यक्रम है।

विज्ञापन


बनारस से झूंसी तक पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी मंडल ने रेल दोहरीकरण का कार्य पूर्व में ही कर लिया है। इसी रेलमार्ग की रेलमंत्री विंडो ट्रेलिंग करेंगे। विंडो ट्रेलिंग एक विशेष तरह का निरीक्षण है। इसमें ट्रेन के पीछे वाले कोच में बनी खिड़की से ट्रैक को देखा जाता है। रेलमंत्री झूंसी स्टेशन का दस मिनट निरीक्षण कर गंगा पर बने नए रेल पुल को देखेंगे। दोपहर 1:40 से 2:00 बजे तक वह पुल का निरीक्षण करेंगे।
विज्ञापन


इसके बाद वह सड़क मार्ग से फाफामऊ जंक्शन पहुंचेंगे। वहां से दोपहर 2:40 बजे रेलवे के निरीक्षण यानपरख से वह प्रयाग स्टेशन आएंगे। यहां 20 मिनट विकास कार्यों को देखने के बाद वह सीधे प्रयागराज जंक्शन आएंगे। दोपहर 3:45 से 4:30 बजे तक यहां उनका निरीक्षण होगा। शाम 4:30 बजे जंक्शन पर मीडिया से रूबरू होंगे। उसके बाद एनसीआर मुख्यालय में महाकुंभ मेले से जुड़ी तैयारियों की बैठक में वह शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


शाम 6:15 बजे रेलमंत्री सूबेदारगंज स्थित फ्रेट कॉरिडोर के ऑपरेशन कंट्रोल सेंटर पहुंचेंगे। वहां उनका 25 मिनट रुकने का कार्यक्रम है। फ्रेट कॉरिडोर से वह एयरपोर्ट के लिए शाम 6:40 बजे रवाना हो जाएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed