{"_id":"5c17f400bdec2256d8787a14","slug":"first-trip-to-spicejet-for-rs-4340","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्पाइस जेट के पहले सफर का किराया 4340 रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्पाइस जेट के पहले सफर का किराया 4340 रुपये
Tue, 18 Dec 2018 12:37 AM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज
अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Tue, 18 Dec 2018 12:37 AM IST
विज्ञापन
spice jet
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अगले वर्ष छह जनवरी से शुरू होने वाली स्पाइस जेट के पहले सफर के किराये की शुरूआत 4340 रुपये से हुई है। कंपनी द्वारा बुकिंग शुरू कर दिए जाने के बाद तमाम लोगों ने दिल्ली के लिए अपनी सीट भी बुक करवानी शुरू कर दी है। खास बात यह कि कुंभ मेले के स्नान पर्व के दौरान अभी सीटें ज्यादा बुक हुई है। इस वजह से स्नान पर्वों पर दिल्ली का किराया भी बढ़ गया है। कंपनी ने दिल्ली से देश के नौ प्रमुख शहरों के साथ दो विदेशी शहरों की भी कनेक्टिविटी दी है।
पहले स्नान पर्व मकर संक्रांति की बात करें तो 14 जनवरी को प्रयागराज से दिल्ली का किराया 8646 रुपये दर्शाया जा रहा है, जबकि 15 जनवरी को यह किराया बढ़कर 10012 रुपये हो गया है। इसी तरह कुंभ के सबसे बड़े स्नान पर्व मौनी अमावस्या को यही किराया 12426 रुपये हो गया है। अमावस्या के अगले दिन यही किराया 13372 रुपये कंपनी की वेबसाइट में प्रदर्शित हो रहा है। कंपनी की ओर से अभी प्रयागराज-जयपुर फ्लाइट का शेड्यूल जारी नहीं किया गया है। बताया जा रहा है कि इसके लिए अभी डीजीसीए की मंजूरी नहीं मिली है। उधर स्पाइस जेट ने प्रयागराज से दिल्ली जाने वाले यात्रियों को वहां से अहमदाबाद, देहरादून, हैदराबाद, पुणे, बंगलुरू, जोधपुर, चेन्नई, गोवा और मुंबई की भी कनेक्टिविटी दी है। इसके अलावा इंटरनेशनल फ्लाइट में बैंकाक एवं हांगकांग की भी कनेक्टिविटी स्पाइस जेट ने दी है।