फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   First Ram temple will be built, then no one can stop Kashi-Mathura: Swami Vasudevanand

पहले राम मंदिर बनाएंगे, फिर काशी-मथुरा को कोई रोक नहीं सकता: स्वामी वासुदेवानंद

Sat, 19 Dec 2020 10:14 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 19 Dec 2020 10:14 PM IST
विज्ञापन
First Ram temple will be built, then no one can stop Kashi-Mathura: Swami Vasudevanand
शंकराचार्य वासुदेवानंद सरस्वती महाराज
अयोध्या के बाद काशी -मथुरा की ही बारी है।  भव्य राम मंदिर निर्माण के बाद काशी और मथुरा को भी मुक्त कराया जाएगा। शनिवार को विहिप के संत सम्मेलन में हिस्सा लेने केबाद राम जन्मभूमि तीर्थक्षेत्र ट्रस्ट के सदस्य जगदगुरु वासुदेवानंद सरस्वती ने पत्रकारों से बातचीत में कही। 
विज्ञापन


स्वामी वासुदेवानंद सरस्वती ने कहा कि पहले राम जन्मभूमि पर मंदिर का निर्माण कराया जाएगा। राम मंदिर बनने के बाद काशी विश्वनाथ और मथुरा की कृष्ण जन्मभूमि को मुक्त कराने के लिए काम किया जाएगा। इसे कोई रोक नहीं सकता है। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि ने भी काशी-मथुरा को को मुक्त कराने के एजेंडे पर चर्चा की।
विज्ञापन


अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष ने कहा कि जन सहभागिता से अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण होगा। लेकिन, राम मंदिर निर्माण के बाद काशी और मथुरा को भी मुक्त कराने की साधु-संतों की बड़ी जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि साधु -संत चाहते हैं कि काशी और मथुरा को मुक्त कराकर उन दोनों तीर्थों पर फिर से भव्य मंदिरों का निर्माण कराया जाए। महंत नरेंद्र गिरि ने बताया कि इसके लिए रणनीति तय की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सभी हिंदूवादी संगठनों और साधु-संतों के सहयोग से सांविधानिक तरीके से काशी और मथुरा को मुक्त कराया जाएगा। इन दोनों धार्मिक स्थलों पर कब्जा करा कर कभी मस्जिदें बनवा ली गई थीं। ऐसे में उन्हें आजाद कराकर पुरानी स्थिति में वापस लाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed