फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   first meeting of the Municipal Corporation House will be held on June 15, the election of the Vice President i

Prayagraj Nagar Nigam :  नगर निगम सदन की 15 जून को होगी पहली बैठक, उपाध्यक्ष का चुनाव भी संभावित

Sun, 04 Jun 2023 05:19 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 04 Jun 2023 05:19 PM IST
सार

निकाय चुनाव के बाद नगर निगम सदन की पहली बैठक 15 जून को होगी। पहले दिन कार्यकारिणी के गठन के साथ उपाध्यक्ष का चुनाव भी संभावित है। पहले सत्र में बजट पर चर्चा के अलावा बांड पर निर्णय भी संभावित है।

विज्ञापन
first meeting of the Municipal Corporation House will be held on June 15, the election of the Vice President i
नगर निगम प्रयागराज। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

निकाय चुनाव के बाद नगर निगम सदन की पहली बैठक 15 जून को होगी। पहले दिन कार्यकारिणी के गठन के साथ उपाध्यक्ष का चुनाव भी संभावित है। पहले सत्र में बजट पर चर्चा के अलावा बांड पर निर्णय भी संभावित है। नव निर्वाचित महापौर एवं पार्षदों ने 26 मई को शपथ ली थी। शासन की गाइडलाइन के अनुसार 23 जून से पहले सदन की पहली बैठक हो जानी चाहिए। सदन से वर्तमान सत्र का बजट स्वीकृत कराने के बाद शासन को भी भेजी जानी है। इसी क्रम में 15 जून को पहली बैठक प्रस्तावित है।

विज्ञापन


उधर, नगर निगम की ओर से बांड जारी करने की तैयारी है। 50 करोड़ रुपये का बांड जारी किया जाएगा। इस राशि से नैनी में पेयजल योजना एवं खुसरोबाग से जुड़े पंपिंग स्टेशनों पर सोलर प्लांट लगाने का प्रस्ताव तैयार किया गया है। नगर आयुक्त चंद्रमोहन गर्ग का कहना है कि सदन के पहले सत्र में इसे रखे जाने की तैयारी है।
विज्ञापन


वहीं महापौर गणेश केसरवानी का कहना है कि 15 जून को बैठक की सूचना जल्द ही जारी कर दी जाएगी। उन्होंने बताया कि पहले सत्र में कार्यकारिणी गठन के साथ बजट पर चर्चा की जाएगी। पहली बैठक में अन्य कौन-कौन से प्रस्तावों पर चर्चा होगी इस पर निर्णय सभी संबंधित पक्षों से वार्ता के बाद लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

जिला योजना समिति में निकाय प्रतिनिधियों के चुनाव की प्रक्रिया शुरू

जिला योजना समिति में नगर निकाय के प्रतिनिधियों के चयन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। नगर निगम के पार्षदों एवं आठ नगर पंचायतों के सदस्यों में से ही समिति के प्रतिनिधि चुने जाएंगे। इनका चुनाव भी नगर निकायों के निर्वाचित सदस्य करेंगे। इसी क्रम में डीएम संजय कुमार खत्री ने शनिवार को मतदाता सूची जारी कर दी। अभी तक निकायों से आठ प्रतिनिधि समिति में भेजे जाते थे लेकिन नगर निगम के सीमा विस्तार के बाद इनकी संख्या बढ़ने की उम्मीद है। सहायक निर्वाचन अधिकारी सत्य प्रकाश बरनवाल ने बताया कि चुने जाने वाले सदस्यों की संख्या सोमवार को घोषित किया जाना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed