{"_id":"5877e1724f1c1b7f1fba8006","slug":"first-marrege","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहली के रहते दूसरी से शादी कर फंसा पूर्व इंस्पेक्टर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहली के रहते दूसरी से शादी कर फंसा पूर्व इंस्पेक्टर
अमर उजाला ब्यूरो इलाहाबाद।
Updated Fri, 13 Jan 2017 01:50 AM IST
विज्ञापन
औचक निरीक्षण का हवाला देकर फर्जी सीआईडी इंस्पेक्टर दुकानदारों से दो हजार रुपये तक ऐंठ रहा था।
- फोटो : Demo Pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पहली पत्नी के रहते दूसरी महिला से शादी करने में एक पूर्व इंस्पेक्टर फंस गया है। लखनऊ में तैनाती के दौरान पूर्व इंस्पेक्टर ने न सिर्फ दूसरी शादी की बल्कि महकमे के दस्तावेज में पहली पत्नी का नाम कटवा कर दूसरी पत्नी को पेंशन का आश्रित बना दिया। इंस्पेक्टर की करतूत का पता चलने पर उसकी पहली पत्नी ने मामले की शिकायत आला अफसरों से की। आरोप है कि इसके बाद पूर्व इंस्पेक्टर ने कर्नलगंज स्थित अपने घर पहुंचकर पहली पत्नी और बच्चों से मारपीट की व जान से मारने की धमकी भी दी। शिकायत पर कर्नलगंज पुलिस केस लिखकर जांच कर रही है।
कर्नलगंज निवासी जितेंद्र प्रताप सिंह पुलिस महकमे में निरीक्षक के पद से 2016 में रिटायर हुआ। लखनऊ में तैनाती के दौरान जितेंद्र का फतेहपुर की पूनम सिंह नामक युवती से प्रेम प्रसंग चलने लगा। कुछ दिनों बाद निरीक्षक ने पहली पत्नी, बेटे और बेटी को बताए बिना चुपके से पूनम से विवाह कर लिया। दूसरी शादी के बाद धोखाधड़ी कर महकमे के दस्तावेज में पहली पत्नी ज्ञान देवी का नाम कटवा कर पूनम का नाम चढ़वा दिया।
रिटायर होने के बाद भी जितेंद्र सिंह घर नहीं आ रहा था। घरवालों को शक हुआ तो उनकी रेकी की। तब पूर्व इंस्पेक्टर की करतूत की पोल खुली। पत्नी और बच्चों ने दूसरी पत्नी को छोड़ने का दबाव बनाया। ज्ञान देवी का आरोप है कि 14 नवंबर 2016 को पूर्व इंस्पेक्टर जितेंद्र सिंह दूसरी पत्नी पूनम और अन्य लोगों के साथ बोलेरो गाड़ी में यहां आए। घर में घुसकर मारपीट की और धमकी दी। ज्ञान देवी की शिकायत पर पूर्व इंस्पेक्टर जितेंद्र प्रताप सिंह उसकी दूसरी पत्नी पूनम सिंह और अन्य अज्ञात पर केस हुआ है।