फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   First lodge on three doctors of srn hospital due to dispute of patients

Prayagraj: बांदा से इलाज के लिए एसआरएन आए तीमारदार की पिटाई, तीन डॉक्टर्स के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Tue, 03 Sep 2024 04:19 PM IST
Prayagraj Published by: विनोद सिंह Updated Tue, 03 Sep 2024 04:19 PM IST
सार

स्वरूप रानी अस्पताल (एसआरएन) में बांदा से आए तीमारदार को पीटने के मामले में मंगलवार को कोतवाली पुलिस ने तीन अज्ञात डॉक्टरों के खिलाफ केस दर्ज किया है। वायरल वीडियो के आधार पर आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।

विज्ञापन
First lodge on three doctors of srn hospital due to dispute of patients
प्रयागराज - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

स्वरूप रानी अस्पताल (एसआरएन) में बांदा से आए तीमारदार को पीटने के मामले में मंगलवार को कोतवाली पुलिस ने तीन अज्ञात डॉक्टरों के खिलाफ केस दर्ज किया है। वायरल वीडियो के आधार पर आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।

विज्ञापन











बांदा के थाना बबेरू, ग्राम साथी निवासी कुन्नी देवी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह सोमवार को बेटे अंकित पटेल और भतीजे रोहित के साथ बहू सुमन का इलाज कराने एसआरएन आई थीं। शाम करीब सात बजे रोहित को रिपोर्ट और दवा दिखाने के लिए वार्ड नंबर-12 भेजा गया।
विज्ञापन


तभी चीख-पुकार सुनाई पड़ी। शोर सुनकर वह बेटे के साथ वहां पहुंची तो तीन लोग (डॉक्टर) रोहित की पिटाई कर रहे थे।बीच-बचाव करने पर आरोपियाें ने उनको भी पीट दिया। कोतवाली थाना प्रभारी रोहित कुमार ने बताया कि कुन्नी देवी की तहरीर पर तीन अज्ञात डॉक्टरों पर केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था वीडियो

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इसमें अस्पताल में एक युवक की पिटाई की जा रही है। पास खड़ी महिला उसे बचाने के लिए से गिड़गिड़ा रही है। इतना ही नहीं, वीडियो बनाने वाले पर हमला करने की कोशिश की गई।

छह माह में 12 बार पिटे तीमारदार, एफआईआर एक में भी नहीं

पुलिस के अनुसार, छह माह में 12 बार एसआरएन के डॉक्टरों पर तीमारदारों को पीटने का आरोप लगा है। इसे लेकर एसआरएन पुलिस चौकी में तहरीर भी दी गई है, लेकिन हैरानी की बात है कि तहरीर मिलने के बावजूद एक भी मामले में एफआईआर दर्ज नहीं हुई है।

देर रात एक मामला और आया सामने

वहीं, सोमवार देर रात तीमारदारों के साथ एसआरएन में एक और विवाद सामने आया है। पुलिस को दी शिकायत में मऊआइमा निवासी उसमा बानो ने पुरानी बिल्डिंग वार्ड-नौ में पिटाई करने का आरोप लगाया है। एसआरएन पुलिस चौकी ने जांच शुरू कर दी है।

एसआरएन में कब-कब आया मामला

 

 

  • चार मार्च 2024 को औद्योगिक क्षेत्र निवासी सुरेंद्र नाथ मिश्रा से पुरानी बिल्डिंग में मारपीट।
  • 21 अप्रैल को अलोपीबाग निवासी रजत हेला से सर्जिकल वार्ड में मारपीट का आरोप।
  • 27 अप्रैल को अमेठी निवासी शशांक शुक्ला से ट्रॉमा सेंटर में मारपीट।
  • 14 मई को रीवा निवासी आनंद चौरसिया ने डॉक्टरों पर मारपीट का आरोप लगाया।
  • तीन जून को जार्जटाउन निवासी अर्पित राय ने आरोप लगाया वार्ड-दो में मारपीट की गई।
  • आठ जून को पट्टी, प्रतापगढ़ निवासी विवेक पांडेय ने आरोप लगाया कि उनकी व साथियों को पीटा गया।
  • 14 जून को झलवा के रहने वाले अमन रस्तोगी से ट्रामा सेंटर में मारपीट करने का आरोप लगाया।
  • 17 जून अल्लापुर निवासी राहुल पटेल व उनके साथ आए लोगों से वार्ड-सात में मारपीट की गई।
  • 25 जून को मिर्जापुर निवासी प्रद्युम्न सिंह से अस्पताल परिसर से मारपीट करने आरोप।
  • 11 जुलाई को भदोही निवासी असगर अली से नई बिल्डिंग न्यूरोलॉजी में मारपीट।
  • 17 अगस्त को मऊआइमा निवासी बालेश्वर सिंह ने डॉक्टरों पर मारपीट का आरोप लगाया।
  • 24 अगस्त को प्रीतम नगर निवासी आकाश ओझा से पुरानी बिल्डिंग वार्ड-नौ में मारपीट।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed