फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   First list for admission in Kendriya Vidyalaya on June 23

केंद्रीय विद्यालय में प्रवेश के लिए पहली सूची 23 जून को

Fri, 11 Jun 2021 12:29 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 11 Jun 2021 12:29 AM IST
सार

प्रवेश लेने के लिए यह प्रमाण पत्र जरुरी
  • - बच्चे के जन्म प्रमाण पत्र की स्कैन कॉपी
  • - बच्चे की पासपोर्ट साइज फोटो अथवा स्कैन की गई फोटो
  • - आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए ईडब्ल्यूएस प्रमाण पत्र

विज्ञापन
First list for admission in Kendriya Vidyalaya on June 23
केंद्रीय विद्यालयों में दाखिले - फोटो : Amar Ujala Graphics

विस्तार

केंद्रीय विद्यालयों में अपने बच्चों के प्रवेश का इंतजार कर रहे अभिभावकों के लिए अच्छी खबर है। केंद्रीय  विद्यालय संगठन की ओर से पहली कक्षा में प्रवेश की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। संगठन की ओर से प्रवेश के लिए  संशोधित तिथि जारी कर दी गई है। केंद्रीय विद्यालय संगठन की ओर से जारी संशोधित कार्यक्रम में प्रवेश की पहली सूची एवं प्रतीक्षा सूची 23 जून को जारी होगी। संगठन की ओर से कहा गया है कि यदि किसी छात्र का नाम पहली सूची में नहीं आता है तो उसे 30 जून और पांच जुलाई को जारी होने वाली क्रमश: दूसरी एवं तीसरी सूची का इंतजार करना होगा। प्रवेश की अंतिम तिथि 31 अगस्त है। ग्यारहवीं में प्रवेश की तिथि दसवीं के परिणाम के बाद जारी होगी।

विज्ञापन


केंद्रीय विद्यालयों में प्रवेश प्रक्रिया मार्च में शुरू हुई थी, पूरे देश में कोरोना की दूसरी लहर को देखते हुए संगठन ने प्रवेश प्रक्रिया स्थगित कर दी थी। अब कोविड की स्थिति में सुधार के बाद केवीएस की ओर से प्रवेश प्रक्रिया फिर से शुरू कर दी गई है। केवीएस ने रजिस्ट्रेशन और एडमिशन लिस्ट की रिवाइज्ड डेट जारी की हैं। जो अभिभावक प्रवेश प्रक्रिया का इंतजार कर रहे थे वह केवीएस की आधिकारिक वेबसाइट kvsangathan.nic.in पर जाकर संशोधित कार्यक्रम देख सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed