फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   First grand father then father now son will also serve country Pushpendra became lieutenant in army

UP : सेना में लेफ्टिनेंट बने प्रयागराज के पुष्पेंद्र, पहले बाबा फिर पिता अब बेटा भी करेगा देश सेवा

Tue, 13 Dec 2022 04:54 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Tue, 13 Dec 2022 04:54 PM IST
सार

संगम नगरी के पुष्पेंद्र सिंह ऑफिसर ट्रेनिंग गया से पास आउट होकर सेना में लेफ्टिनेंट बन गए हैं। इनके पिता और बाबा भी फौज में सेवा दे चुके हैं। इनके पिता उपेंद्र सिंह वर्तमान में अंडमान निकोबार में तैनात हैं।

विज्ञापन
First grand father then father now son will also serve country Pushpendra became lieutenant in army
Prayagraj - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

संगम नगरी के पुष्पेंद्र सिंह ऑफीसर्स ट्रेंनिंग एकेडमी गया से पास आउट होकर भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बन गए। अबूबकर पुर प्रीतम नगर निवासी पुष्पेंद्र अपने परिवार की तीसरी ऐसी पीढ़ी है जो अब भारतीय सेना को अपनी सेवाएं देंगे। उनके पिता उपेंद्र सिंह एयरफोर्स अंडमान निकोबार में वारंट आफिसर के पद पर तैनात हैं।

विज्ञापन



पुष्पेंद्र के दादा सूबेदार मेजर विजय नारायण सिंह भी भारतीय सेना से सेवानिवृत्त हो चुके हैं। गत 10 दिसंबर को गया में आयोजित पासिंग आउट परेड में पुष्पेंद्र के पिता उपेंद्र सिंह और मां प्रतिमा सिंह ने भी शिरकत की थी। फिलहाल पुष्पेंद्र माता वैष्णो देवी का आशीर्वाद लेने के लिए जम्मू गए हुए हैं। फोन पर हुई बातचीत में पुष्पेंद्र ने बताया कि उनकी बचपन से ही सेना में जाने की इच्छा थी।
विज्ञापन



कहा कि वह सेना में जाएं इसके लिए उनकी मां प्रतिमा ने भी उनका खासा ध्यान रखा यहां तक कि उन्होंने अपनी नौकरी भी छोड़ दी। बी टेक कर चुके 22 वर्षीय पुष्पेंद्र ने अपनी सफलता का श्रेय अपनी मां को ही दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन



पुष्पेंद्र ने बताया कि उन का छोटा भाई ज्ञानेंद्र भी इंजीनियरिंग का छात्र है। कहां कि वर्ष 2018 में एसएसबी के माध्यम से उनका चयन हुआ। तब मेरिट के आधार पर कुल 90 लोग बुलाए गए थे। 4 वर्ष की ट्रेनिंग के बाद कुल 67 कैडेट पासिंग आउट परेड में शामिल हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed