{"_id":"66c6f2a5f7b053ac64078501","slug":"first-girder-laid-for-doubling-of-bairahna-rail-under-bridge-second-girder-also-launched-2024-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"RVNL : बैरहना रेल अंडर ब्रिज दोहरीकरण के लिए रखा गया पहला गर्डर, दूसरा गर्डर भी लॉन्च","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
RVNL : बैरहना रेल अंडर ब्रिज दोहरीकरण के लिए रखा गया पहला गर्डर, दूसरा गर्डर भी लॉन्च
Thu, 22 Aug 2024 01:41 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Thu, 22 Aug 2024 01:41 PM IST
सार
पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी-प्रयागराज जंक्शन रेलमार्ग का दोहरीकरण आरवीएनएल द्वारा किया जा रहा है। वाराणसी से झूंसी के बीच यह कार्य कंपलीट होने के साथ ही उसमें रेल संचालन भी पिछले वर्ष शुरू हो गया। झूंसी से प्रयागराज जंक्शन के बीच दोहरीकरण का अब थोड़ा बहुत ही कार्य बचा है।
विज्ञापन
आरओबी के निर्माण के लिए लांच किया गया गर्डर।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
प्रयागराज जंक्शन-झूंसी रेलमार्ग दोहरीकरण के रेल विकास निगम लिमिटेड (आरवीएनएल) की ओर से बुधवार को बैरहना रेल अंडर ब्रिज पर पहला गर्डर रखा गया। एक बड़ी क्रेन की मदद से यहां दिन में गर्डर रखा गया। हालांकि रात में दूसरा गर्डर भी वहां लांच कर दिया गया। इस बीच गोरा कब्रिस्तान से सीएमपी जाने वाला रास्ता ब्लॉक कर दिया गया। राहत भरी बात यह रही कि तिकोनिया से सीएमपी आने वाले मार्ग को बंद नहीं किया गया।
विज्ञापन
बता दें कि पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी-प्रयागराज जंक्शन रेलमार्ग का दोहरीकरण आरवीएनएल द्वारा किया जा रहा है। वाराणसी से झूंसी के बीच यह कार्य कंपलीट होने के साथ ही उसमें रेल संचालन भी पिछले वर्ष शुरू हो गया। झूंसी से प्रयागराज जंक्शन के बीच दोहरीकरण का अब थोड़ा बहुत ही कार्य बचा है। इसी रेल मार्ग पर स्थित बैरहना रेल अंडर ब्रिज पर आरवीएनएल को एक और रेल ट्रैक बिछाने के लिए ब्रिज बनाना है।
विज्ञापन
ब्रिज निर्माण के लिए पिलर पहले ही तैयार कर लिए गए। साथ ही गर्डर लांच करने के लिए पिछले सप्ताह अस्थाई पिलर भी वहां बनाए गए। बुधवार को वहां बड़ी क्रेन की मदद से पहला गर्डर लांच किया गया। दूसरे गार्डर को भी रात में रखा गया। आरवीएनएल के महाप्रबंधक वीके अग्रवाल ने बताया कि 20 से 25 दिनों में यह कार्य पूरा हो जाएगा। उन्होंने बताया कि सोहबतियाबाग रेल अंडर ब्रिज पर गर्डर लगने के बाद वहां रखी गई बैरिकेडिंग एक-दो दिन में हटा दी जाएगी।
विज्ञापन