फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   First fog of the season slowed down the speed of planes and trains

प्रयागराज : सीजन के पहले कोहरे ने थामी विमानों और ट्रेनों की रफ्तार, अधिकतर फ्लाइट विलंब से पहुंचीं

Sun, 03 Dec 2023 02:03 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 03 Dec 2023 02:03 PM IST
सार

प्रयागराज एयरपोर्ट पर बंगलूरू से आने वाली फ्लाइट सुबह 10.40 की जगह 12 बजे के बाद ही लैंड हो सकी। एयरपोर्ट के रनवे पर कोहरा छाया होने की वजह से सुबह ही बंगलूरू मैसेज कर दिया गया था। इस वजह से वहां से विमान 8.15 की जगह 9.41 बजे प्रयागराज के लिए उड़ा।

विज्ञापन
First fog of the season slowed down the speed of planes and trains
प्रयागराज में कोहरा। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

सीजन के पहले कोहरे ने शनिवार को प्रयागराज आने वाली ट्रेनों और विमानों की रफ्तार पर ब्रेक लगा दिया। दृश्यता ठीक न होने की वजह से प्रयागराज एयरपोर्ट पर आने वाली अधिकतर फ्लाइट विलंब से पहुंचीं। भुवनेश्वर-प्रयागराज के अलावा यहां सभी विमानों का आवागमन दोपहर 12 बजे के बाद ही शुरू हो सका। इसी तरह कई प्रमुख ट्रेनें भी देरी से प्रयागराज जंक्शन पहुंचीं।

विज्ञापन


प्रयागराज एयरपोर्ट पर बंगलूरू से आने वाली फ्लाइट सुबह 10.40 की जगह 12 बजे के बाद ही लैंड हो सकी। एयरपोर्ट के रनवे पर कोहरा छाया होने की वजह से सुबह ही बंगलूरू मैसेज कर दिया गया था। इस वजह से वहां से विमान 8.15 की जगह 9.41 बजे प्रयागराज के लिए उड़ा। वापसी में भी यह विमान 11.10 की जगह 12.50 बजे प्रयागराज से उड़ान भर सका।
विज्ञापन


मुंबई-प्रयागराज उड़ान 12.55 की जगह दिन में डेढ़ बजे यहां लैंड हुई। इसकी रवानगी भी डेढ़ बजे की बजाय 2.50 बजे हो सकी। वहीं प्रयागराज- दिल्ली उड़ान दोपहर 3.05 की जगह 3.50 बजे, लखनऊ-प्रयागराज उड़ान 11.15 की बजाय 12.15 बजे यहां पहुंची। इसके अलावा प्रयागराज से लखनऊ उड़ान 15 मिनट की देरी से शाम 4.45 बजे एवं प्रयागराज-भोपाल उड़ान 11.35 की जगह 12.45 बजे यहां से उड़ी। देहरादून उड़ान भी शाम 4.05 बजे की जगह 4.38 बजे यहां लैंड हो सकी।

विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं दूसरी ओर, प्रयागराज जंक्शन आने वाली कई ट्रेनें देरी से पहुंची। प्रयागराज एक्सप्रेस डेढ़ घंटे की देरी से 8.40 बजे यहां आई। संगम एक्सप्रेस 40 मिनट, ब्रह्मपुत्र मेल 1.30 घंटे, नई दिल्ली-बनारस सुपरफास्ट 1.40 घंटे, महानंदा सवा घंटे, डीडीयू-सूबेदारगंज मेमू दो घंटे, पटना-अहमदाबाद 4.10 घंटे, आनंद विहार-हटिया झारखंड एक्सप्रेस पांच घंटे, लोकमान्य तिलक-छपरा अंत्योदय एक्सप्रेस 15.25 घंटे, पुरुषोत्तम एक्सप्रेस 2.15 घंटे, स्वतंत्रता सेनानी 1.45 घंटे, बुंदेलखंड एक्सप्रेस दो घंटे, हमसफर एक घंटे की देरी से जंक्शन पहुंची। ट्रेनों के विलंब से पहुंचने की वजह से यात्रियों को परेशानी हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed