फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   First Daraganj station of Mahakumbh will be permanently locked

Prayagraj : महाकुंभ के पहले दारागंज स्टेशन पर स्थायी रूप से लग जाएगा ताला, इतिहास के पन्नों में हो जाएगा दर्ज

Fri, 10 Feb 2023 06:34 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 10 Feb 2023 06:34 AM IST
सार

संगम नगरी में वर्ष 2025 में लगने वाले महाकुंभ से पहले पूर्वोत्तर रेलवे के दारागंज रेलवे स्टेशन पर स्थायी रूप से ताला लग जाएगा। बताया जा रहा है कि प्रयागराज जंक्शन से झूंसी रेलमार्ग के दोहरीकरण के बाद यह स्टेशन यात्रियों के लिए इतिहास के पन्नों में दर्ज हो जाएगा।

विज्ञापन
First Daraganj station of Mahakumbh will be permanently locked
Prayagraj News : दारागंज रेलवे स्टेशन। - फोटो : प्रयागराज

विस्तार

संगम नगरी में वर्ष 2025 में लगने वाले महाकुंभ से पहले पूर्वोत्तर रेलवे के दारागंज रेलवे स्टेशन पर स्थायी रूप से ताला लग जाएगा। बताया जा रहा है कि प्रयागराज जंक्शन से झूंसी रेलमार्ग के दोहरीकरण के बाद यह स्टेशन यात्रियों के लिए इतिहास के पन्नों में दर्ज हो जाएगा। दोहरीकरण का कार्य वित्तीय वर्ष 2023-24 में पूरा होने की उम्मीद है। इसके बाद यह स्टेशन पूर्ण रूप से बंद हो जाएगा। भविष्य में इसका इस्तेमाल रेलवे ऑपरेटिंग कार्य के लिए कर सकता है।

विज्ञापन


दारागंज स्टेशन गंगा जी के काफी निकट है। बताया जा रहा है कि दारागंज स्टेशन 110 वर्ष से ज्यादा पुराना है। पहले इस स्टेशन से मीटर गेज लाइन गुजरती थी, बाद में यह पूरा रेलमार्ग ब्रॉडगेज में तब्दील हो गया। माघमेला/ कुंभ मेला क्षेत्र में होने की वजह से पहले हजारों की संख्या में यात्रियों की आवाजाही मेले के दौरान रहती थी। इस बीच प्रयागराज-बनारस रेलमार्ग का दोहरीकरण होने की वजह से दारागंज को झूंसी से जोड़ने के लिए नया रेल पुल बनाया जा रहा है। इसका निर्माण शास्त्री ब्रिज और पुराने रेल पुल के बीच में हो रहा है। दारागंज साइड में पुराने रेल पुल से इसकी दूरी तकरीबन 120 मीटर दूर है।

विज्ञापन

इस वजह से इस पुल को परेड मैदान पर खंभा बनाकर दारागंज रेलवे स्टेशन के रामबाग छोर पर मिलाया जाएगा। इसके चलते वाराणसी की तरफ से आने वाली ट्रेनें परेड ग्राउंड से होकर सीधे रामबाग स्टेशन पहुंच जाएंगी, जबकि रामबाग से आने वाली ट्रेनें पुराने पुल से ही गुजरेंगी। ऐसे में स्टेशन पर सिर्फ प्रयागराज रामबाग से ही आने वाली ट्रेनें गुजरेंगी। बताया जा रहा है कि अगले एक वर्ष के भीतर पुल का निर्माण हो जाएगा। इसी अवधि में प्रयागराज जंक्शन तक दोहरीकरण का कार्य पूरा करने का भी लक्ष्य है। यह काम होते ही दारागंज रेलवे स्टेशन को स्थायी रूप से बंद कर दिया जाएगा।

इस बारे में वाराणसी मंडल के पीआरओ अशोक कुमार का कहना है कि झूंसी में गंगा पुल के निर्माण और रेल दोहरीकरण के बाद दारागंज स्टेशन की उपयोगिता नहीं रह जाएगी। कई वर्ष से माघ और कुंभ मेले में यात्रियों के लिए बंद रहता है स्टेशन दारागंज स्टेशन मुख्य सड़क से काफी ऊंचाई पर है। मुख्य सड़क से स्टेशन पहुंचने का रास्ता भी बेहद संकरा है। इस वजह से माघ या कुंभ मेला स्नान पर्व पर यहां भगदड़ जैसी स्थिति बन जाती है। इसी को देखते हुए पिछले कई वर्ष से यह स्टेशन माघ और कुंभ मेले के दौरान यात्रियों के लिए बंद कर दिया जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed