फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   First case registered in Dhumanganj police station under the new law, woman lodged FIR naming her for assault.

Prayagraj : नए कानून के तहत धूमनगंज थाने में दर्ज हुआ पहला मुकदमा, महिला ने मारपीट की दर्ज कराई नामजद एफआईआर

Mon, 01 Jul 2024 06:39 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 01 Jul 2024 06:39 PM IST
सार

भारतीय न्याय संहित यानी नया कानून सोमवार को लागू होने के बाद जनपद में पहली एफआईआर धूमनगंज थाने में दर्ज कराई गई है। सुलेमसराय की रहने वाली एक महिला अनीता देवी ने अपराह्न 3.55 बजे एक नामजद समेत दो लोगों के खिलाफ मारपीट और धमकी देने का मुकदमा दर्ज कराया है। 

विज्ञापन
First case registered in Dhumanganj police station under the new law, woman lodged FIR naming her for assault.
Fir demo - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

भारतीय न्याय संहित यानी नया कानून सोमवार को लागू होने के बाद जनपद में पहली एफआईआर धूमनगंज थाने में दर्ज कराई गई है। सुलेमसराय की रहने वाली एक महिला अनीता देवी ने अपराह्न 3.55 बजे एक नामजद समेत दो लोगों के खिलाफ मारपीट और धमकी देने का मुकदमा दर्ज कराया है। महिला की तहरीर पर भारतीय न्याय संहिता की धारा 115. 352 और 351 (3) तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। 

विज्ञापन


प्रतापगढ़ : इसी तरह प्रतापगढ़ के रानीगंज में सोमवार को पहले दिन एक मुकदमा नई धाराओं में दर्ज हुआ है। मामला सड़क दुर्घटना से संबंधित है। पुलिस ने अपराध संख्या 248/ 24 के तहत केस दर्ज किया है। 
विज्ञापन


कौशाम्बी : मारपीट के मुकदमे से खुला नए कानून का खाता

एक जुलाई से लागू नए कानून का खाता सोमवार को संदीपनघाट कोतवाली के कसिया गांव में मारपीट के मुकदमें से खुला। पड़ोसी युवक ने एक मजदूर को अनायास ही बेरहमी से पीट दिया। इससे उसको गंभीर चोटें आई हैं। घायल की तहरीर पर पुलिस मुकदमा दर्ज कर घटना की छानबीन में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कसिया निवासी चौबेलाल पुत्र सुंदरलाल पासी मजदूरी कर परिवार का गुजारा करते हैं। उनके मुताबिक पड़ोसी छुईया पुत्र राम स्वरूप पासी आये दिन पत्नी सुमित्रा देवी और बेटी कुंती, सुनीता, उपासना और अंजली  को गाली गलौज कर परेशान करता रहता है। सोमवार सुबह वह अनायास बेटियों को गाली गलौज कर रहा था।


आरोप है चौबे लाल के विरोध करने पर उसने लात घूसों से बेरहमी से पिटाई कर दी। इससे उसको गंभीर चोटें आई है। शोर सुनकर मौके पर जुटे लोगों ने बीच बचाव कर मामला शांत कराया। पीड़ित ने थाने जाकर आरोपी के खिलाफ तहरीर दी है। इस संबंध में इंस्पेक्टर ब्रजेश करबारिया का कहना है कि आरोपी के खिलाफ मारपीट का मुकदमा दर्ज कर घटना की छानबीन की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed