फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   first bus to Meerut on the Ganga Expressway speeds by without passengers.

Prayagraj : गंगा एक्सप्रेसवे पर मेरठ के लिए पहली बस ने बिना यात्रियों के भरी रफ्तार

Mon, 18 May 2026 07:37 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 18 May 2026 07:37 PM IST
सार

प्रयागराज से मेरठ के लिए आखिरकार गंगा एक्सप्रेसवे पर रोडवेज बस सेवा की शुरुआत हो गई है। यूपी रोडवेज के प्रयागराज रीजन के अंतर्गत लीडर रोड डिपो की ओर से इस रूट पर पहली बस को रवाना किया गया।

विज्ञापन
first bus to Meerut on the Ganga Expressway speeds by without passengers.
गंगा एक्सप्रेस वे। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

प्रयागराज से मेरठ के लिए आखिरकार गंगा एक्सप्रेसवे पर रोडवेज बस सेवा की शुरुआत हो गई है। यूपी रोडवेज के प्रयागराज रीजन के अंतर्गत लीडर रोड डिपो की ओर से इस रूट पर पहली बस को रवाना किया गया। हालांकि, शुरुआत उम्मीद के मुताबिक नहीं रही और पहले दिन फूलों से सजी इस बस को एक भी सवारी नसीब नहीं हुई।

विज्ञापन

यात्रियों के टोटे के कारण बस अपने निर्धारित समय सुबह दस बजे के बजाय पौने 12 बजे मेरठ के लिए रवाना हुई। रोडवेज प्रशासन ने प्रयागराज से मेरठ तक के इस सफर के लिए प्रति यात्री 839 रुपये का किराया निर्धारित किया है। पहले दिन भले ही बस खाली गई हो, लेकिन विभाग इसे एक महत्वपूर्ण ट्रायल के रूप में देख रहा है।

विज्ञापन

सोमवार को रवाना हुई इस बस के जरिये पूरे रूट का बारीकी से सर्वे किया जाएगा। रास्ते में पड़ने वाले ठहराव, समय की उपलब्धता और यात्रियों की सहूलियत को ध्यान में रखते हुए आने वाले दिनों में बस की समय सारिणी में बड़ा बदलाव किया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

लीडर रोड डिपो के अधिकारियों के मुताबिक, दिन के समय यात्रियों का रिस्पॉन्स न मिलने के कारण अब इस बस को रात्रि सेवा के रूप में चलाने की तैयारी की जा रही है। अधिकारियों का मानना है कि रात के समय एक्सप्रेसवे पर सफर करने वाले यात्रियों की संख्या अधिक हो सकती है।

इससे न सिर्फ यात्रियों का दिन का महत्वपूर्ण समय बचेगा बल्कि रोडवेज को भी अच्छा राजस्व मिलेगा। क्षेत्रीय प्रबंधक रविंद्र कुमार सिंह ने बताया कि रूट सर्वे की रिपोर्ट आने के बाद जल्द ही नई समय सारिणी की आधिकारिक घोषणा कर दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed