फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   FIRs registered against seven people in two cases

Prayagraj News: दो मामलों में सात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज

Fri, 17 Jul 2026 02:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज Updated Fri, 17 Jul 2026 02:22 AM IST
विज्ञापन
FIRs registered against seven people in two cases
क्षेत्र के दो अलग-अलग गांवों में हुए विवाद में साथ लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है। पहली घटना किरांव गांव की है। गांव निवासी शेर सिंह का आरोप है कि उन्होंने अपनी जमीन की पैमाइश कर पत्थरगड़ी कराया था, जिसे आरोपियों ने उखाड़ दिया। इसका विरोध करने पर आरोपियों ने पीड़ित को गालीगलाैज करते हुए लाठी-डंडे से मारपीट कर लहूलुहान कर दिया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने गांव के संजय पाल, बाबू लाल पाल, राम कुमार, बुल्लू पाल के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

दूसरी घटना में, खोजापुर गांव निवासी महेन्द्र कुमार यादव का आरोप है कि विवादित जमीन पर विपक्षी निर्माण कर रहे थे। जिसका विरोध करने पर आरोपियों ने गालीगलाैज करते हुए कुल्हाड़ी लेकर जान से मारने की धमकी देते हुए दौड़ा लिया। पीड़ित ने गांव के रमेश कुमार, महेश कुमार, राकेश कुमार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस दोनों मामलों की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed