{"_id":"580915594f1c1b9f1b704d3a","slug":"firingbehind-in-police-station","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस चौकी के पास दो छात्रों पर ताबड़तोड़ बमबाजी, फायरिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस चौकी के पास दो छात्रों पर ताबड़तोड़ बमबाजी, फायरिंग
अमर उजाला ब्यूरो इलाहाबाद।
Updated Fri, 21 Oct 2016 12:55 AM IST
विज्ञापन
firing
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चायल (कौशांबी)। इलाहाबाद-कौशांबी की सरहद पर रहिमाबाद पुलिस चौकी के पास शंभूनाथ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी इंस्टीट्यूट के बाहर गुरुवार दोपहर बीटेक के छात्रों पर बमों से हमला किया गया। गोलियां भी चलीं। जियो सिम के लिए हुए झगड़े में दो छात्र घायल हो गए। हमलावर इंजीनियरिंग कॉलेज के ही छात्र थे। एक छात्र को पिपरी थाने की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बाकी भाग निकले।
कालेज के बीटेक छात्र अमित यादव के पिता राजेंद्र प्रसाद एयरफोर्स में हैं। वह धूमनगंज स्थित एयरफोर्स कालोनी हैप्पी होम में परिवार समेत रहते हैं। तीन दिन पहले अमित और उसके साथी छात्र शिवम जायसवाल से जियो सिम के लिए बीटेक के ही छात्र दिव्यांशु का झगड़ा हो गया। प्रतापगढ़ निवासी दिव्यांशु झूंसी में किराए के कमरे में रहता है।
बताते हैं कि दिव्यांशु ने अमित को देख लेने की धमकी दी थी। बृहस्पतिवार दोपहर करीब दो बजे अमित साथी शिवम के साथ कालेज के बाहर दुकान पर चाय पी रहा था। तभी दिव्यांशु आधा दर्जन बाइक सवार साथियों के साथ वहां पहुंच गया। उन्होंने घेरा तो अमित और शिवम भागने लगे। दिव्यांशु और दूसरे हमलावरों ने उन दोनों पर ताबड़तोड़ बम फेंके और फायरिंग की। बम की चपेट में आने से वे दोनों जख्मी हो गए। बमुश्किल सौ कदम मीटर दूरी पर स्थित रहिमाबाद चौकी से पुलिसवाले उधर आए तो हमलावर भागने लगे। पुलिस ने पिस्टल से फायर कर रहे बीटेक छात्र दिव्यांशु को पकड़ लिया। घायल छात्रों अमित और शिवम को नजदीक के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया। पिपरी इंस्पेक्टर भाष्कर मिश्र ने बताया कि अमित की तहरीर पर दिव्यांशु, सुधांशु, सुभाष, श्रद्धानंद, बम्हानंद, बृजेश और दस अज्ञात के खिलाफ मुकदमा लिखा गया है। बाकी आरोपियों की तलाश की रही है।
विज्ञापन
धमाकों से दहले छात्र और राहगीर
चायल। शंभूनाथ इंजीनियरिंग कालेज के बाहर फायरिंग और बम धमाकों से पूरा इलाका गूंज उठा। विष्णुु भगवान पब्लिक स्कूल में भी अफरातफरी मच गई। लंच के वक्त धमाके होने से बाहर मौजूद छात्र घबरा गए। आसपास दुकानों पर मौजूद लोग भी अपनी गाड़ियां छोड़कर दूर चले गए थे। हमले में लगभग 10 बम फोड़े गए। दर्जनों राउंड फायरिंग हुई। खबर पाकर सीओ चायल रामभवन यादव और पिपरी इंस्पेक्टर भाष्कर मिश्र भी रहीमाबाद चौकी पहुंच गए। पुलिस को छात्रों के विरोध का सामना करना पड़ा। जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि अमित और दिव्यांशु के बीच तीन दिन पहले जियो सिम के लिए झगड़ा हो गया था। तब से दिव्यांशु हमले की ताक में लगा था।