{"_id":"5c9fc47bbdec22140233579b","slug":"firing-on-the-car-near-prayag-station","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रयाग स्टेशन के पास कार पर फायरिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रयाग स्टेशन के पास कार पर फायरिंग
Sun, 31 Mar 2019 01:03 AM IST
विनोद सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Sun, 31 Mar 2019 01:03 AM IST
विज्ञापन
डेमो
- फोटो : डेमो
कर्नलगंज में प्रयाग स्टेशन के पास अज्ञात बदमाशों ने शनिवार सुबह फायरिंग कर सनसनी फैला दी। मोहल्ले के लोगों का कहना है कि प्रयाग स्टेशन के पास रहने वाले एक शख्स के घर के सामने सफेद रंग की पुरानी कार खड़ी थी। अचानक अज्ञात युवक ने कार पर फायर झोंका और भाग निकला।
विज्ञापन
गोली चलने की आवाज सुनकर स्थानीय लोग दहशत में आ गए। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। हालांकि कर्नलगंज इंस्पेक्टर का कहना है कि किसी ने कार में पत्थर मार दिया था। फायरिंग की सूचना गलत थी। किसी ने कोई तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन