फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Firing in Allapur on died and one injured

अल्लापुर में सरेआम दो युवकों पर तड़तड़ाईं गोलियां, एक की मौत, दूसरे की हालत नाजुक

Mon, 15 Feb 2021 02:35 PM IST
विनोद सिंह प्रयागराज
प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 15 Feb 2021 02:35 PM IST
विज्ञापन
Firing in Allapur on died and one injured
prayagraj news : अल्लापुर में युवक की हत्या के बाद मौके पर जुटी पुलिस। - फोटो : prayagraj

अल्लापुर में सोमवार को सरेआम गोलियां तड़तड़ाने से हड़कंप मच गया। गोली लगने से एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया है। घायलावस्था में उसे एसआरएन में भर्ती कराया गया है। जहां हालत नाजुक होने पर उसे निजी अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। दिन दहाड़े हुई इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है। कुछ ही देर में पूरा इलाका पुलिस छावनी में तब्दील हो गया। 

विज्ञापन


अल्लापुर निवासी शोभित केशरवानी (27) पुत्र सतीश केशरवानी अल्लापुर में ही पान की दुकान चलाता है। इसके पिताजी की भी पान की दुकान है। सोमवार को दोपहर वह अपने मित्र सत्यम (25) के साथ दुकान पर बैठा था। इसी दौरान बाइक से पहुंचे दो युवकों ने उन पर गोलियां बरसानी शुरू कर दी। गोली लगने से शोभित केशरवानी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सत्यम गंभीर रूप से घायल हो गया।

विज्ञापन
Trending Videos

Firing in Allapur on died and one injured
prayagraj news : अल्लापुर में युवक की हत्या के बाद मौके पर जुटी पुलिस। - फोटो : prayagraj

उसे आनन फानन में एसआरएन में भर्ती कराया गया, जहां हालत नाजुक होने पर डाक्टरों ने उसे निजी चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया। सत्यम मूल रूप से प्रतापगढ़ का निवासी बताया जा रहा है। घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गई। 
 

घटना का कारण स्पष्ट नहीं हो पा रहा है। पुलिस की माने तो इन दोनों का कुछ लोगों से कई दिन पहले जुआ खेलने को लेकर विवाद सामने आया है। पुलिस रुपये के लेन देन को लेकर घटना होने से भी इनकार नहीं कर रही है। सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है। फिलहाल बाइक सवार हमलावरों का अभी तक कुछ पता नहीं चल सका है। पुलिस शहर में नाकेबंदी कर बदमाशों की खोजबीन में जुटी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed