{"_id":"69e3f59ff84da718c20a9780","slug":"firefighters-arrive-late-following-fire-report-assault-and-vandalism-of-vehicle-ensue-allahabad-news-c-407-1-sald1005-13879-2026-04-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: आग की सूचना पर देर से पहुंचे फायर ब्रिगेड कर्मी, मारपीट व वाहन में तोड़फोड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: आग की सूचना पर देर से पहुंचे फायर ब्रिगेड कर्मी, मारपीट व वाहन में तोड़फोड़
Sun, 19 Apr 2026 02:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 19 Apr 2026 02:50 AM IST
सार
इलाके के कुर्की गांव के समीप शनिवार को जंगल में लगी आग की सूचना पर देर से पहुंचने के आरोप में ग्रामीणों ने अग्निशमन कर्मियों के साथ अभद्रता और मारपीट की गई।
विज्ञापन
खेत में लगी आग।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
इलाके के कुर्की गांव के समीप शनिवार को जंगल में लगी आग की सूचना पर देर से पहुंचने के आरोप में ग्रामीणों ने अग्निशमन कर्मियों के साथ अभद्रता और मारपीट की गई। आरोप है कि अग्निशमन वाहन में भी तोड़फोड़ की गई। मेजा पुलिस ने फायर स्टेशन मेजा के प्रभारी सिया शरण सिंह की तहरीर पर कुर्की के ग्राम प्रधान मुरारी यादव सहित 10 ग्रामीणों के खिलाफ शनिवार रात एफआईआर दर्ज की गई है।
विज्ञापन
शनिवार को मेजा के कुर्की कला जंगल में आग लग गई थी। ग्रामीणों ने फायर ब्रिगेड कर्मियों को सूचना दी थी। आग बुझाने के लिए जब फायर कर्मी मौके पर पहुंचे तो ग्रामीणों ने देर से पहुंचने का आरोप लगाते हुए अभद्रता की। फायर स्टेशन के प्रभारी सियाशरण सिंह के मुताबिक, आग लगने की सूचना पर पहुंचे फायर कर्मियों के साथ दुर्व्यवहार के साथ मारपीट की गई। इस दौरान ग्रामीणों ने उन्हें घेर लिया था।
विज्ञापन
आरोप है कि फायर ब्रिगेड के वाहन में तोड़फोड़ की गई है। जिससे वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। मेजा थाने के इंस्पेक्टर दीनदयाल सिंह ने बताया कि फायर स्टेशन मेजा के प्रभारी की तहरीर पर कुर्की कला के प्रधान मुरारी यादव सहित दस अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। घटना की जानकारी होने पर जिला अग्निशमन अधिकारी चन्द्रमोहन शर्मा मौके पर पहुंचे। कहा कि आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए।
विज्ञापन