फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Fire in two ATMs in Prayagraj, fear of burning of lakhs of notes

प्रयागराज में दो एटीएम में लगी आग, लाखों के नोट जलने की आशंका

Mon, 05 Jul 2021 09:17 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 05 Jul 2021 09:17 PM IST
सार

  • अतरसुइया के रानीमंडी की घटना, शॉर्टसर्किट से हुई घटना

विज्ञापन
Fire in two ATMs in Prayagraj, fear of burning of lakhs of notes
sbi atm

विस्तार

अतरसुइया के रानीमंडी स्थित एटीएम बूथ में सोमवार सुबह आग लग गई। जिसकी चपेट में आने से दो एटीएम जल गए। सूचना पर पहुंची फायरब्रिगेड ने किसी तरह आग पर काबू पाया। दोपहर बाद एसबीआई के अफसरों व सर्वेयर ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। घटना में एटीएम में रखे नोटों के भी जलने की आशंका है। हालांकि पुलिस का कहना है कि देर रात तक एसबीआई की ओर से नुकसान का आंकड़ा उपलब्ध नहीं कराया गया था।
विज्ञापन


घटना सुबह छह बजे के करीब हुई। रानीमंडी में गोलपार्क के पास स्थित बूथ में एसबीआई के दो एटीएम लगे हैं। सोमवार सुबह अचानक बूथ में आग लग गई। देखते ही देखते आग एटीएम तक फैल गई। धुआं और लपटें देख गार्ड रोहित त्रिपाठी ने बूथ का दरवाजा खोला तो आग और भड़क गई। जिसके बाद वह भी पीछे हट गया। सूचना पर पुलिस और फिर फायर ब्रिगेड पहुंची। दो घंटे की मशक्कत केबाद किसी तरह फायर ब्रिगेड कर्मचारी आग पर काबू पा सके। लेकिन तब तक एटीएम पूरी तरह जलकर नष्ट हो चुके थे।
विज्ञापन


पुलिस ने सूचना दी तो दोपहर बाद एसबीआई के जीएम एसके भारतीया और ब्रांच मैनेजर सत्येंद्र कुमार उत्तम भी सर्वेयर केसाथ मौकेपर पहुंचे। पुलिस का कहना है कि फिलहाल दोनों अफसर यह नहीं बता सके कि घटना में कितने का नुकसान हुआ है। हालांकि उन्होंने यह जरूर बताया कि औसतन 10-12 लाख रुपये एटीएम में रहते हैं। पता लगाया जा रहा है कि चेस्ट आखिरी बार कब भरा गया था। उधर सीएफओ राजीव पांडेय का कहना है कि संभवत: आग शॉर्ट सर्किट के चलते लगी। उनका यह भी कहना है कि एटीएम में आग लगने की कई घटनाओं में पाया गया है कि चेस्ट में रखे नोट सुरक्षित रहते हैं। लेकिन हर घटना में यही हो, ऐसा भी नहीं कहा जा सकता। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed