{"_id":"5c30c339bdec2256a47cca54","slug":"fire-in-moving-car-in-jhunsi-prayagraj-fire-brigade-rescue-driver","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रयागराज: हाईवे पर चलती कार में लगी आग, बाल-बाल बचा कार मालिक , मचा हड़कंप ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रयागराज: हाईवे पर चलती कार में लगी आग, बाल-बाल बचा कार मालिक , मचा हड़कंप
Sat, 05 Jan 2019 08:38 PM IST
देव कश्यप
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, प्रयागराज
Published by: देव कश्यप
Updated Sat, 05 Jan 2019 08:38 PM IST
विज्ञापन
चलती कार में लगी आग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झूंसी थाना क्षेत्र के शास्त्री पुल से ठीक पहले झूंसी पुलिया पर शनिवार की शाम चलती कार में आग लग गई। इससे प्रयागराज-वाराणसी हाईवे पर अफरा-तफरी मच गई। किसी तरह कार चालक ने कूदकर जान बचाई। हादसे में कार जलकर पूरी तरह खाक हो गई थी। सूचना पर दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। हादसे के कारण जीटी रोड पर काफी देर तक जाम जैसे हालात बने रहे। मौके पर क्रेन मंगाकर जली हुई कार को हटाया गया। तब जाकर यातायात पूरी तरह सुचारू हो सका।
विज्ञापन
शहर के हिम्मतगंज निवासी श्रवण कुमार तिवारी व्यापारी हैं। झूंसी के लीलापुर रोड पर खान मार्केट के पास उनकी आईसक्रीम की फैक्ट्री है। रोज की तरह शनिवार की शाम तकरीबन सात बजे वह अपनी वैगन आर कार से फैक्ट्री से घर लौट रहे थे। कार व्यापारी श्रवण तिवारी स्वयं चला रहे थे। प्रयागराज-वाराणसी हाईवे पर शास्त्री पुल से ठीक पहले झूंसी पुलिया के पास पहुंचने पर अचानक कार के भीतर से धुंआ उठने लगा। जब तक कार चला रहे श्रवण तिवारी कुछ समझ पाते पिछले हिस्से से आग की लपटें उठने लगी। आनन-फानन में तिवारी जलती हुई कार से कूदकर जीटी रोड के किनारे भागे। चलती कार में आग लगने से हाईवे पर अफरा-तफरी मच गई।
विज्ञापन
हाईवे की झूंसी-प्रयागराज लेन पर यातायात ठप पड़ गया। घटना की सूचना मिलने पर इंसपेक्टर झूंसी अरूण कुमार त्यागी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। सूचना मिलने के आधे घंटे बाद दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची तथा कार में लगी आग पर काबू पाया। हालांकि, तब तक पूरी कार जलकर राख हो चुकी थी। हादसे की वजह शार्ट-सर्किट बताई गई है।
विज्ञापन