फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   fire in lt line. problem in supply

एलटी लाइन में आग, आपूर्ति लड़खड़ाई

Fri, 17 Apr 2020 12:57 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 17 Apr 2020 12:57 AM IST
विज्ञापन
fire in lt line. problem in supply
गर्मी का पारा चढ़ने के साथ ही बिजली आपूर्ति धड़ाम हो गई है। केबलिंग और जर्जर इंतजामों में सुधार के बावजूद लाइनों पर लोड नहीं संभल रहा है। बृहस्पतिवार को कहीं एलटी लाइन के केबल में आग लगी तो कहीं ट्रांसफारमर जलने से लोगों गर्मी में बिजली-पानी के संकट का सामना करना पड़ा। कई जगहों पर जंफर जलने और केबल बाक्स में आग लगने की घटनाओं की वजह से भी लोगों को जबरदस्त परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

कोरोना वायरस के संक्रमण की वजह से शाहगंज और आसपास का इलाका हॉटस्पाट के तौर पर सील होने कते बावजूद कल्याणी देवी डिवीजन में विद्युत भार अचानक बढ़ गया है। कल्याणी देवी सब स्टेशन से जुड़े अटाला क्षेत्र में गुलाबबाड़ी में एलटी केबल में आग लग गई। दोपहर दो बजे केबल में आग लगने से क्षेत्र में अफरातफरी मच गई। जानकारी मिलने के बाद सप्लाई काटकर मरम्मत का काम शुरू कराया गया। देर शाम तक यहां आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी थी। इसी तरह करेली में 630 केवी क्षमता का ट्रांसफारमर जलने से बिजली आपूर्ति प्रभावित रही। एक्सईएन महेंद्र प्रसाद ने बताया कि ट्रांसफारमर बदलवा दिया गया है। आपूर्ति किस वजह से बाधित हो रही है, इसकी जानकारी की जाएगी। अटाला के अलावा जेके पैलेस, मीरापुर, कमलानगर समेत कई इलाकों में दिन भर बिजली की आवाजाही बनी रही। उधर, अरैल में भी केबल बाक्स में आग लगने से बड़े हिस्से में बिजली आपूर्ति ठप हो गई है। देर शाम तक यहां फाल्ट दुरुस्त करने की देर शाम तक कोशिशें जारी थीं।
विज्ञापन

रमजान का महीना आगामी 24 या 25 अप्रैल से शुरू होने की उम्मीद है। रमजान के पाक महीने को देखते हुए बिजी विभाग ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। कल्याणी देवी के एक्सईएन एलपी चक्रवेदी के निर्देश पर अफसरों ने मुस्लिम बाहुल्य कई इलाकों में बिजली इंतजामों का जायजा लिया। इसी तरह करेलाबाग डिवीजन में भी रमजान से पहले बिजली आपूर्ति पटरी पर लाने की कोशिशें तेज हो गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed