{"_id":"62add0f8a04f075d974e4adf","slug":"fire-in-e-rickshaw-charging-machine-of-petrol-pump-blast-in-two-batteries-stirred-up","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रयागराज : पेट्रोल पंप के ई रिक्शा चार्जिंग मशीन में लगी आग, दो बैटरी में ब्लास्ट से हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रयागराज : पेट्रोल पंप के ई रिक्शा चार्जिंग मशीन में लगी आग, दो बैटरी में ब्लास्ट से हड़कंप
Sat, 18 Jun 2022 06:49 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Sat, 18 Jun 2022 06:49 PM IST
सार
तुलारामबाग स्थित वेदांता मोटर फिलिंग स्टेशन पर ई रिक्शा को चार्ज करने के लिए चार्जिंग मशीन लगाई गई है। शनिवार की दोपहर चार्जिंग मशीन में आग लग गई। उसमें केमिकल होने की वजह से आग भड़कने लगी।
विज्ञापन
आग
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जार्जटाउन थाना क्षेत्र के तुलारामबाग इलाके में वेदांता मोटर फिलिंग स्टेशन के ई रिक्शा चार्जिंग मशीन में शनिवार की दोपहर आग लग गई। हादसे में दो बैटरी में ब्लास्ट होने से मामला बेहद गंभीर हो गया था लेकिन फायर ब्रिगेड के अधिकारियों ने एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। पेट्रोल पंप के मालिक को निर्देश दिए गए हैं कि वह चार्जिंग मशीन को तुरंत हटा ले नहीं तो कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।
विज्ञापन
तुलारामबाग स्थित वेदांता मोटर फिलिंग स्टेशन पर ई रिक्शा को चार्ज करने के लिए चार्जिंग मशीन लगाई गई है। शनिवार की दोपहर चार्जिंग मशीन में आग लग गई। उसमें केमिकल होने की वजह से आग भड़कने लगी। पेट्रोल पंप पर यह देख भगदड़ मच गई। सभी बाहर की ओर भागे। सूचना फायर ब्रिगेड को दी गई। सीएफओ आरके पांडेय टीम के साथ तुरंत पहुंच गए। तब तक गाड़ी नहीं आ पाई थी।
विज्ञापन
कर्मचारियों ने पेट्रोल पंप पर रखे से फायर इस्टिंग्युशर से आग बुझाना शुरू किया लेकिन उसी समय दो बैटरियों में धमाका हो गया। आग और तेजी से भड़कने लगी। तब तक फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंच गई थी। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। इस दौरान पेट्रोल पंप पूरी तरह से खाली करा लिया गया था।
विज्ञापन
सीएफओ आरके पांडेय ने बताया कि फायर ब्रिगेड की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई से एक बड़ी घटना होने से बच गई। पेट्रोल पंप मालिक को निर्देश दिए गए हैं कि चार्जिंग मशीन को वहां से तुरंत हटा लें नहीं कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। फायर ब्रिगेड की टीम में नागेंद्र प्रसाद द्विवेदी, राम शिरोमणि, राजेंद्र, मनोज और संजय सिंह आदि शामिल थे।