फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Fire broke out on junction bridge due to short circuit,

Prayagraj News: शाॅर्ट सर्किट से जंक्शन के पुल पर लगी आग, भागे यात्री

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 08 Sep 2024 05:52 AM IST
विज्ञापन
Fire broke out on junction bridge due to short circuit,
प्रयागराज जंक्शन के सिटी साइड स्थित लाइन शाह बाबा मजार फुट ओवर ब्रिज में शनिवार की रात आग लग गई। अचानक लगी आग से जंक्शन पर अफरातफरी मच गई। आग लगने के दौरान पुल पर मौजूद यात्री इधर उधर भागने लगे। गनीमत रही कि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। इस दौरान फायर ब्रिगेड को भी सूचना दी गई। बाद में किसी तरह से आग पर काबू पाया गया। आग लगने की वजह शाॅर्ट सर्किट बताई जा रही है।
विज्ञापन

प्रयागराज जंक्शन पर रात 11.10 बजे के आसपास फुट ओवर ब्रिज संख्या दो जिसे लाइन शाह बाबा मजार पुल भी कहा जाता है, वहां लगी सिग्नलिंग की केबिल में पहले धुआं कुछ लोगों ने निकलता देखा। देखते ही देखते वहां आग बढ़ गई। इस दौरान आग से वहां काफी धुआं फैल गया। जानकारी कंट्रोल रूम को दी गई तो मौके पर स्टेशन पर तैनात कर्मचारी एवं आरपीएफ जवान अग्नि शमन यंत्र लेकर वहां पहुंचे।
विज्ञापन

इस दौरान पुल पर मौजूद तमाम यात्री सीढ़ी द्वारा अन्य प्लेटफार्म की तरफ भागने लगे। उधर रेलवे प्रशासन ने बाद में पुल पर यात्रियों की आवाजाही रोक दी। डीआरएम हिमांशु बडोनी, स्टेशन निदेशक वीके द्विवेदी समेत कई अन्य अफसर भी मजार पुल पर पहुंच गए। स्टेशन निदेशक ने ही वहां अग्निशमन यंत्र थाम लिया और आग बुझाने के लिए जुट गए। उधर कंट्रोल को मैसेज देने के बाद तकरीबन 15 मिनट के लिए वहां रेल संचालन भी ऐहतियातन रोक दिया गया। रात 11.30 बजे के आसपास आग पर कंट्रोल पाया जा सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

हालांकि, तब तक फायर बिग्रेड की टीम भी वहां पहुंच चुकी थी। वहां जांच के प्राथमिक जांच के दौरान सिग्नलिंग केबल में शाॅर्ट सर्किट बताया गया। अफसरों ने कहा कि आग इसी वजह से लगी होगी। इस बारे में उत्तर मध्य रेलवे के सीपीआरओ शशिकांत त्रिपाठी का कहना है कि आग लगने की घटना रात 11.15 बजे रिपोर्ट हुई। उसे 15 मिनट में बुझा लिया गया। आग क्यों लगी इसकी जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed