{"_id":"6569d4ea00d5c232550f8f95","slug":"fire-broke-out-in-the-showroom-clothes-worth-lakhs-of-rupees-were-saved-the-entire-showroom-was-filled-with-2023-12-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रयागराज : शोरूम में लगी आग, बाल बाल बचे लाखों रुपए के कपड़े, पूरे शोरूम में भर गया था धुआं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रयागराज : शोरूम में लगी आग, बाल बाल बचे लाखों रुपए के कपड़े, पूरे शोरूम में भर गया था धुआं
Fri, 01 Dec 2023 06:13 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Fri, 01 Dec 2023 06:13 PM IST
सार
सिविल लाइंस में सुभाष चौराहे के पास सरदार पटेल मार्ग पर रेमंड का शोरूम स्थित है। शुक्रवार दोपहर यहां शोरूम के भीतर रखे जनरेटर में आग लग गई, जिससे पूरे शोरूम में धुआं भर गया।
विज्ञापन
सिविल लाइंस स्थित रेमंड के शोरूम में लगी आग।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सिविल लाइंस में सुभाष चौराहे के पास स्थित रेमंड शोरूम में शुक्रवार दोपहर आग लग गई। गनीमत रही कि आग शोरूम में फैलती इससे पहले ही फायर ब्रिगेड की टीम पहुंच गई और आग पर काबू पा लिया। सिविल लाइंस में सुभाष चौराहे के पास सरदार पटेल मार्ग पर रेमंड का शोरूम स्थित है।
विज्ञापन
शुक्रवार दोपहर यहां शोरूम के भीतर रखे जनरेटर में आग लग गई, जिससे पूरे शोरूम में धुआं भर गया। सूचना पर फायर ब्रिगेड की टीम पहुंच गई और शोरूम के पीछे की बाउंड्रीवाल को फांदकर फायर ब्रिगेडकर्मी भीतर दाखिल हुए। इसके बाद आग बुझाई गई। मुख्य अग्निशमन अधिकारी डॉ. राजीव पांडेय ने बताया कि घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है।
विज्ञापन