{"_id":"67e3caa70678246ed406478f","slug":"fire-broke-out-in-the-cantt-area-in-front-of-high-court-gate-no-2-panic-arose-after-seeing-the-smoke-rising-2025-03-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj: हाईकोर्ट के गेट नंबर दो के सामने कैंट एरिया में लगी आग, धुएं का गुबार उठता देख मची अफरा-तफरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj: हाईकोर्ट के गेट नंबर दो के सामने कैंट एरिया में लगी आग, धुएं का गुबार उठता देख मची अफरा-तफरी
Wed, 26 Mar 2025 03:12 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Wed, 26 Mar 2025 03:12 PM IST
सार
पोलो ग्राउंड के सामने इलाहाबाद हाईकोर्ट के गेट नंबर दो के ठीक सामने कैंट एरिया में बुधवार को आग लग गई। धुएं का गुबार और आग की लपटें देख लोगों में खलबली मच गई। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। यह आग न्यू कैंट में कमांडर वर्क्स इंजीनियर के कंपाउंड में लगी है।
विज्ञापन
कैंट एरिया में लगी आग को बुझाते फायर ब्रिगेड और सेना के कर्मचारी।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
इलाहाबाद हाईकोर्ट के गेट नंबर दो के सामने न्यू कैंट एरिया में कमांडर वर्क्स इंजीनियर के कंपाउंड में बुधवार को आग लग गई। आग परिसर में स्थित एक मंदिर में लगी और देखते ही देखते आग की लपटें उठने लगीं। परिसर में तैनात कर्मचारी और सेना के जवान आग बुझाने में जुट गए। धुएं का गुबार देखकर बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए। कर्मचारियों ने कुछ ही देर में आग पर काबू पा लिया। सूचना पाकर फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियां और सेना के दो वाहन मौके पर पहुंच गए और आग बुझाने में जुट गए।
विज्ञापन
न्याय मार्ग पर पोलो ग्राउंड के सामने न्यू कैंट में कमांडर वर्क्स इंजीनियर के कंपाउंड में बुधवार को आग लग गई। देखते ही देखते आग की ऊंची-ऊंची लपटें उठने लगीं। आग लगने के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका है। लोग यह अनुमान लगाते रहे कि जनरेटर की चिंगारी या कूड़े के ढेर में आग लगाने के बाद आग फैल गई है। धुएं का गुबार दिखने पर लोग मौके पर पहुंच गए। दफ्तर के कर्मचारी और यहां पर तैनात सेना के जवानों ने किसी तरह आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- Prayagraj : इलाहाबाद विश्वविद्यालय में प्रोफेसर व एसोसिएट प्रोफेसर के बीच मारपीट, दोनों घायल