फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Fire broke out in a mud house, household goods burnt and woman suffered burn injuries

Prayagraj News: कच्चे मकान में लगी आग, गृहस्थी जली महिला झुलसी

Sat, 30 May 2026 01:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज Updated Sat, 30 May 2026 01:59 AM IST
विज्ञापन
Fire broke out in a mud house, household goods burnt and woman suffered burn injuries
नारीबारी। घर में लगी आग झुलसा पूरा घर
क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत फुलतारा में अच्छेलाल हरिजन के कच्चे मकान में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरे मकान को अपनी चपेट में ले लिया और घर में रखा सारा गृहस्थी का सामान जलकर राख हो गया। अच्छेलाल की पत्नी सविता देवी घर के अंदर आराम कर रही थीं, आग की लपटों में वह भी झुलस गई।
विज्ञापन

लोगों ने बताया कि सविता देवी लंबे समय से बीमार चल रही हैं और घटना के वक्त मकान के भीतर सो रही थीं। अचानक आग लगने के बाद धुआं और लपटें तेजी से फैलने लगीं। जब तक आसपास के लोगों को घटना की जानकारी हुई, तब तक आग पूरे कच्चे मकान में फैल चुकी थी। ग्रामीणों ने घर के अंदर फंसी सविता देवी को बाहर निकालने का प्रयास किया। आग की लपटों की चपेट में आने से वह झुलस गईं और घबराहट में बेहोश हो गईं। ग्रामीणों की तत्परता से उन्हें सुरक्षित बाहर निकाला गया और तत्काल प्राथमिक उपचार कराया गया।
विज्ञापन

इलाज के बाद उनकी हालत में सुधार है। आग की इस घटना में घर में रखा अनाज, कपड़े, बिस्तर, बर्तन और अन्य दैनिक उपयोग का सामान पूरी तरह जलकर नष्ट हो गया। ग्रामीणों के अनुसार परिवार आर्थिक रूप से बेहद कमजोर है और कच्चे मकान में रहकर किसी तरह जीवन यापन कर रहा था। घटना की जानकारी ग्राम प्रधान ने तत्काल लेखपाल और संबंधित अधिकारियों को दी। सूचना मिलने के बाद राजस्व विभाग की टीम ने नुकसान का आकलन करने की बात कही। ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता और आवास उपलब्ध कराने की मांग की है।

नारीबारी। घर में लगी आग झुलसा पूरा घर

नारीबारी। घर में लगी आग झुलसा पूरा घर

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed