फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Prayagraj : .ट्रांसफॉर्मर में जोरदार धमाके से चार मंजिला होटल में लगी भीषण आग, लोगों ने भागकर बचाई जान

Mon, 18 May 2026 02:37 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 18 May 2026 02:37 PM IST
सार

Prayagraj Fire News : प्रयागराज। सिविल लाइंस के एमजी मार्ग स्थित होटल विट्ठल में सोमवार दोपहर भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि होटल में कई लोगों के फंसे होने की आशंका जताई जा रही है। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। देखते ही देखते पूरा होटल जलकर खाक हो गया। 

विज्ञापन
Fire breaks out in a hotel in Civil Lines, entire hotel gutted, estimated loss of around Rs 10 crore
होटल बिट्ठल में लगी आग। - फोटो : अमर उजाला।

सिविल लाइंस के महात्मा गांधी मार्ग स्थित चार मंजिला होटल विट्ठल इंटरनेशनल में सोमवार दोपहर ट्रांसफॉर्मर में जोरदार धमाके के साथ भीषण आग लग गई। होटल का 60 फीसदी हिस्सा जलकर राख हो गया। गनीमत रही कि कोई हताहत नहीं हुआ। आग बुझाने के दौरान खिड़की के शीशे से मुख्य अग्निशमन अधिकारी (सीएफओ) चंद्रमोहन शर्मा घायल हो गए।

घटना दोपहर 1:22 बजे की है। होटल को बिजली की सप्लाई ठीक बगल में लगे ट्रांसफॉर्मर से होती है। तकनीकी दिक्कत की वजह से बिजली विभाग के कर्मचारी इसकी मरम्मत कर रहे थे। ट्रांसफॉर्मर को ऑन किया गया तो तेज धमाका हो गया। ट्रांसफॉर्मर से तेल की छींटें होटल की दीवार पर लगे फ्लैक्सी बोर्ड पर गिरीं और चिंगारी ने आग को विकराल कर दिया।

होटल के कमरों और चौथी मंजिल तक आग पहुंच गई। अचानक धमाके और धुएं से होटल में अफरातफरी मच गई। अग्निशमन को 1:38 बजे सूचना मिली और 10 मिनट के अंदर विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई। तब तक होटल में फंसे 14 लोगों में से नौ को सुरक्षित बाहर निकला जा चुका था। पांच को फायरकर्मियों ने रेस्क्यू कर बाहर निकाला।


Fire breaks out in a hotel in Civil Lines, entire hotel gutted, estimated loss of around Rs 10 crore
प्रयागराज सिविल लाइंस में कॉफी हाउस के पास होटल में लगी भीषण आग। - फोटो : अमर उजाला।

दमकल विभाग की छह फायर टेंडर व एक हाइड्रोलिक मशीन की मदद से तकरीबन ढाई घंटे में आग पर काबू पाया जा सका। आग से दो बाइक भी जल गईं। चार मंजिला विट्ठल होटल में 25 कमरे हैं। ये सभी पहली से तीन मंजिल पर स्थित हैं। होटल में ठहरे लोग अपने कमरों से बाहर निकलकर सीढ़ियों की ओर भागे। होटल कर्मचारियों ने सूझबूझ दिखाते हुए सभी मेहमानों को सुरक्षित बाहर निकालना शुरू किया।

स्थानीय लोगों ने भी राहत कार्य में मदद की। मम्फोर्डगंज निवासी होटल मालिक आलोक परमार ने बताया कि आग में टीवी, फर्नीचर, एसी, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण और सजावटी सामान जलकर राख हो गए। होटल की फसाड लाइट और कई कमरों का इंटीरियर भी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। खिड़कियों के शीशे गर्मी के कारण टूटकर बिखर गए। हादसे में लाखों रुपये के नुकसान का अनुमान है।

 

पूरे होटल से उठने लगीं लपटें

Fire breaks out in a hotel in Civil Lines, entire hotel gutted, estimated loss of around Rs 10 crore
प्रयागराज सिविल लाइंस में कॉफी हाउस के पास होटल में लगी भीषण आग। - फोटो : अमर उजाला।

चौथी मंजिल तक आग बुझाने में आई दिक्कत

दमकल कर्मियों ने होटल के अलग-अलग हिस्सों में आग को बुझाने के लिए लगातार पानी की बौछार की। आग ऊपरी मंजिलों तक पहुंचने के कारण राहत कार्य में काफी दिक्कत आई। इसके बाद हाइड्रोलिक मशीन मंगाई गई, जिसकी मदद से ऊंचाई तक पहुंचकर आग बुझाने का काम किया गया। तकरीबन ढाई घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद शाम चार बजे आग पर पूरी तरह से काबू पाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

आग लगने के कारणों का पता नहीं चला

Fire breaks out in a hotel in Civil Lines, entire hotel gutted, estimated loss of around Rs 10 crore
प्रयागराज सिविल लाइंस में कॉफी हाउस के पास होटल में लगी भीषण आग। - फोटो : अमर उजाला।

15 फीट की ऊंचाई तक उठीं आग की लपटें...

धमाका इतना तेज था कि आसपास के लोग घरों और दुकानों से बाहर निकल आए। होटल मैनेजर धनंजय कुमार पांडे ने बताया कि ट्रांसफॉर्मर में तेज धमाके के साथ ही स्पार्किंग शुरू हो गई। कुछ ही सेकंड में आग की लपटें होटल के बाहरी हिस्से यानी फ्लैक्सी बोर्ड तक पहुंच गईं। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। होटल में 14 कमरों की बुकिंग थी। सभी मेहमनों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। आग की लपटें 12 से 15 फीट की ऊंचाई तक उठती दिखाई दीं।

विज्ञापन

आसपास के भवन भी आए चपेट में

Fire breaks out in a hotel in Civil Lines, entire hotel gutted, estimated loss of around Rs 10 crore
प्रयागराज सिविल लाइंस में कॉफी हाउस के पास होटल में लगी भीषण आग। - फोटो : अमर उजाला।

बिजली विभाग के कर्मचारी कर रहे थे मरम्मत

होटल के जनरल मैनेजर धनंजय कुमार पांडेय ने बताया कि ट्रांसफॉर्मर में खराबी की सूचना विद्युत विभाग को दी गई थी। विभाग के कर्मचारी ट्रांसफॉर्मर की मरम्मत कर रहे थे। तभी जोरदार धमाका हुआ। घटना की जानकारी मिलते ही तुरंत डायल-112 पर फोन कर पुलिस को सूचना दी। ट्रांसफॉर्मर में लगी आग सबसे पहले होटल की बाहरी फसाड लाइटिंग तक पहुंची। इसके बाद आग तेजी से फैल गई। किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है।

पीडीए ने भी शुरू कराई जांच

घटना के बाद प्रयागराज विकास प्राधिकण (पीडीए) ने भी जांच शुरू करा दी है। पीडीए उपाध्यक्ष ऋषि राज ने बताया कि जोनल अधिकारी को मौके पर भेजा गया था। जोनल अधिकारी को निर्देश दिए गए हैं कि अग्निशमन विभाग और विद्युत सुरक्षा विभाग के साथ समन्वय करके विस्तृत रिपोर्ट तैयार करें। जांच रिपोर्ट आने के बाद पीडीए अपने स्तर से कार्रवाई करेगा।

प्रारंभिक जांच में ट्रांसफॉर्मर में तेज धमाके के साथ होटल में आग लगने की बात सामने आई है। हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई है, समय रहते आग पर काबू पा लिया गया है। साथ ही होटल में लगे अग्नि सुरक्षा उपकरणों की जांच की जा रही है, अगर सुरक्षा उपकरणों में खामियां मिलती हैं तो विधिक कार्रवाई की जाएगी। - चंद्र मोहन शर्मा, सीएफओ, अग्निशमन विभाग

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed