Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   FIR registered against two constables and the accused of murder who escaped from SRN Hospital

Pratapgarh : एसआरएन अस्पताल से भागने वाले हत्यारोपी समेत दो सिपाहियों पर एफआईआर दर्ज

Sat, 02 May 2026 02:09 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 02 May 2026 02:09 PM IST
सार

एसआरएन अस्पताल से हत्यारोपी के फरार होने के मामले में शुक्रवार को कोतवाली पुलिस ने आरोपी बाबूलाल वर्मा (45) और लापरवाही बरतने पर प्रतापगढ़ पुलिस के दो सिपाहियों विनय कुमार और शिवाजी पर एफआईआर दर्ज की है।

विज्ञापन
FIR registered against two constables and the accused of murder who escaped from SRN Hospital
एसआरएन अस्पताल से कैदी भागा। - फोटो : एआई।

विस्तार

एसआरएन अस्पताल से हत्यारोपी के फरार होने के मामले में शुक्रवार को कोतवाली पुलिस ने आरोपी बाबूलाल वर्मा (45) और लापरवाही बरतने पर प्रतापगढ़ पुलिस के दो सिपाहियों विनय कुमार और शिवाजी पर एफआईआर दर्ज की है। दोनों सिपाहियों को पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर ने निलंबित कर दिया है। जेल अधीक्षक रिषभ द्विवेदी की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने कार्रवाई की है। उन्होंने बताया कि अचानक तबीयत बिगड़ने पर हत्या के आरोपी बाबूलाल वर्मा को एसआरएन अस्पताल ले जाया गया था। महेशगंज थाने के कांस्टेबल विनय कुमार और रानीगंज थाने के हेड कांस्टेबल शिवाजी की ड्यूटी बंदी बाबूलाल वर्मा की अभिरक्षा में लगाई गई थी।

विज्ञापन


30 अप्रैल की रात बंदी के एसआरएन अस्पताल से फरार होने की जानकारी मिली। इसमें दोनों सिपाहियों की लापरवाही सामने आई है। कोतवाली थाना प्रभारी नितेंद्र शुक्ला ने बताया कि जेल अधीक्षक की तहरीर पर एफआईआर दर्ज की गई है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए जगह-जगह दबिश जा रही है, पुलिस जल्द ही आरोपी को पकड़ लेगी। वहीं, दूसरी तरफ शुक्रवार को जेल अधीक्षक ऋषभ द्विवेदी ने पुलिस अधीक्षक को पत्र लिखा। जेल अधीक्षक के पत्र का संज्ञान लेकर पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर ने बंदी की अभिरक्षा में ड्यूटी कर रहे दोनों पुलिस कर्मियों को निलंबित कर दिया है।

विज्ञापन
Trending Videos

25 अप्रैल की रात में बिगड़ी थी हालत

अंतू थाना क्षेत्र के चौबेपुर निवासी बाबूलाल (45) अपने ही बेटे की हत्या के आरोप में दिसंबर 2025 से जिला कारागार में बंद था। 25 अप्रैल की रात 9:30 बजे उसकी हालत बिगड़ गई। जेल प्रशासन ने कड़ी निगरानी में उसे राजा प्रताप बहादुर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से उसे प्रयागराज के एसआरएन अस्पताल रेफर कर दिया गया था। पुलिस के अनुसार, बाबूलाल ने पत्नी और उसके प्रेमी को हत्या के आरोप में फंसाने के लिए 10 वर्षीय बेटे की गला दबाकर हत्या कर दी थी।

बच्ची से यौन शोषण का आरोपी भी हुआ था फरार

21 अप्रैल को जिला कारागार प्रतापगढ़ से सिपाही मगन शर्मा और अनुज कुमार बच्ची से यौन शोषण के एक आरोपी को चिकित्सकीय परीक्षण के लिए एसआरएन अस्पताल लेकर आए थे। शाम करीब 6:15 बजे आरोपी अस्पताल से फरार हो गया था। कोतवाली पुलिस ने आरोपी समेत दोनों सिपाहियों पर एफआईआर दर्ज की थी। इसके बाद 25 अप्रैल को आरोपी को पुलिस ने प्रतापगढ़ में मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed