{"_id":"69e483b55167df7974060b02","slug":"fir-registered-against-accused-who-came-out-on-bail-after-changing-his-date-of-birth-2026-04-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj : जन्मतिथि में फेरबदल कर जमानत पर बाहर आए आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj : जन्मतिथि में फेरबदल कर जमानत पर बाहर आए आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
Sun, 19 Apr 2026 12:56 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Sun, 19 Apr 2026 12:56 PM IST
सार
स्थानीय कस्बे के रहने वाले गोकशी के आरोपी ने जन्मतिथि में फेरबदल कर खुद को नाबालिग दिखाया और कोर्ट से जमानत ले ली। पुलिस जांच के बाद मामले का खुलासा हुआ।
विज्ञापन
Fir demo
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
स्थानीय कस्बे के रहने वाले गोकशी के आरोपी ने जन्मतिथि में फेरबदल कर खुद को नाबालिग दिखाया और कोर्ट से जमानत ले ली। पुलिस जांच के बाद मामले का खुलासा हुआ। सोरांव थाना प्रभारी की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। आरोपी घर से फरार है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
विज्ञापन
सोरांव कस्बे के अरइश मोहल्ला निवासी मो. जावेद को गोकशी करने के आरोप में जेल भेजा गया था। प्रभारी निरीक्षक सोरांव केशव वर्मा ने बताया कि जावेद ने अपनी जन्मतिथि बदलकर शिक्षा ग्रहण की है। मदरसे में पढ़ाई के दौरान अलग और हाईस्कूल की परीक्षा के दौरान अलग जन्मतिथि दस्तावेजों में दर्ज है।
विज्ञापन
नई जन्मतिथि के आधार पर आरोपी ने कोर्ट में खुद को नाबालिग साबित करते हुए गोकशी के मामले में जमानत ले ली। पुलिस ने मामले की जांच की तो खुलासा हुआ। पुलिस ने बताया कि मो. जावेद पर सोरांव समेत अन्य थानों में कई मुकदमे दर्ज हैं। वह जन्मतिथि बदलकर खुद को नाबालिग बताते हुए अपराध के बाद न्यायालय से जमानत ले रहा।
विज्ञापन
पुलिस जांच में मो. जावेद की पहली जन्मतिथि चार मार्च 2000 मिली। जबकि न्यायालय से जमानत लेने के लिए आरोपी ने दूसरी जन्मतिथि 16 अक्तूबर 2009 को प्रस्तुत किया। जांच के बाद शुक्रवार को मो. जावेद के खिलाफ सोरांव थाना प्रभारी निरीक्षक केशव वर्मा की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज की गई। पुलिस मो.जावेद के आपराधिक रिकॉर्ड को भी खंगाल रही है।