फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   FIR hand written strictly on the So

हाथ से एफआईआर लिखी तो थानेदार पर सख्ती

Tue, 23 Dec 2014 11:36 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद Updated Tue, 23 Dec 2014 11:36 PM IST
विज्ञापन
आधुनिकीकरण योजना के तहत यूपी के थानों में कंप्यूटर लगाए जाने के बावजूद अफसरों को शिकायत मिल रही है कि बहुत से थानों में अब भी एफआईआर हाथ से लिखी जा रही है। यह आलम तब है कि जबकि बिजली कटने पर कंप्यूटर चालू रखने के लिए थानों को बेहतर जेनरेटर और तेल के लिए पैसा मुहैया कराया गया है। डीजीपी ने इस बाबत आला अधिकारियो के साथ गोष्ठी  के बाद आदेश जारी किया कि थानों में कंप्यूटर से एफआईआर लिखने में कोताही की गई तो जानकारी जुटाकर ऐसे थानेदारों के अलावा एसपी के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


पुलिस मुख्यालय इलाहाबाद के एडीजी डॉ.सूर्यकुमार शुक्ल ने बताया कि आधुनिकीकरण योजना के तहत प्रदेश के 57 जनपदों के थानों में कंप्यूटर लगाकर सीसीटीएनएस योजना से जोड़ दिया गया है। इन 57 जिलों के थानों में अब एफआईआर कंप्यूटर के जरिए ही लिखी जा रही है। मगर अक्सर ये भी शिकायत मिलती है कि थानेदार या हेड मोहर्रिर की लापरवाही के चलते हाथ से एफआईआर लिखी जाती है। इसके पीछे बिजली गायब होने का भी बहाना नहीं बनाया जा सकता है क्योंकि थानों को उच्च क्षमता के जेनरेटर उपलब्ध कराने के साथ ही सभी जिलों को एक-एक लाख रुपये तेल के लिए दिया गया है। इसी योजना के तहत सभी थानों के अपराधियों का रेकार्ड भी फोटो सहित ऑनलाइन किया जा रहा है ताकि प्रदेश के किसी दूसरे थाने की पुलिस को जरूरत हो तो फौरन जानकारी हासिल की जा सके। डीजीपी ने एडीजी पीएचक्यू सहित दूसरे अफसरों के साथ गोष्ठी में स्पष्ट किया कि जिन जिलों में कंप्यूटर से एफआईआर लिखने में उदासीनता बरती गई या अपराधियों का रेकार्ड ऑनलाइन नहीं किया गया तो उस जिले के एसपी के साथ ही थानेदारों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जा सकती है। इस योजना का उद्देश्य अपराध नियंत्रण में तकनीक की मदद लेना है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed