फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   FIR against the parents of the accused and others in the case of shooting an advocate

Prayagraj : अधिवक्ता को गोली मारने के मामले में आरोपी के माता-पिता समेत अन्य पर भी एफआईआर

Fri, 05 Dec 2025 08:06 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 05 Dec 2025 08:06 PM IST
सार

तेलियरगंज के बाबा चौराहे के पास सरेराह अधिवक्ता विजयकांत पांडेय को गोली मारने के मामले में पुलिस ने आरोपी ओमशिव पांडेय को गिरफ्तार कर शुक्रवार को जिला न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेज दिया।

विज्ञापन
FIR against the parents of the accused and others in the case of shooting an advocate
गोली लगने से घायल अधिवक्ता विजयनाथ। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

तेलियरगंज के बाबा चौराहे के पास सरेराह अधिवक्ता विजयकांत पांडेय को गोली मारने के मामले में पुलिस ने आरोपी ओमशिव पांडेय को गिरफ्तार कर शुक्रवार को जिला न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेज दिया। वहीं, मामले में शिवकुटी थाना पुलिस ने आरोपी के पिता राम सागर पांडेय, मां सरस्वती पांडेय समेत एक अज्ञात को भी नामजद किया है।

विज्ञापन

घायल अधिवक्ता विजयकांत पांडेय के बेटे युगांक पांडेय ने एफआईआर में बताया कि वह तेलियरगंज के जोधवल मोहल्ले का निवासी है। बृहस्पतिवार शाम करीब सात बजे पिता विजय तेलियरगंज स्थित एक स्वीट हाउस से मिठाई खरीदने गए थे। आरोप है कि जैसे ही वह दुकान से बाहर निकलकर चौराहे पर पहुंचे तो पहले से घात लगाए रसूलाबाद निवासी ओमशिव पांडेय उसके पिता राम सागर पांडेय, मां सरस्वती पांडेय समेत एक व्यक्ति अज्ञात ने जबरन उनकी कार रुकवा ली।

विज्ञापन

पिता ने कार से बाहर निकलकर बात करनी चाही तो ओमशिव पांडेय ने रिवॉल्वर से गोली चला दी जिससे पिता जख्मी होकर गिर गए और बेहोश हो गए। राहगीर की मदद से उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया। वहीं, अब उन्हें एसआरएन से डिस्चार्ज कराकर निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

लाइसेंस निरस्तीकरण की बनाई रिपोर्ट

दूसरी तरफ शिवकुटी पुलिस ने आरोपी की लाइसेंसी रिवॉल्वर कब्जे में लेकर लाइसेंस निरस्तीकरण की रिपोर्ट तैयार कर ली है। शिवकुटी थाना प्रभारी रुकुमपाल सिंह ने बताया कि आरोपी ओमशिव पांडेय के माता-पिता समेत एक अज्ञात को भी नामजद किया गया है। शुक्रवार को आरोपी को जेल भेज दिया गया है। वहीं, लाइसेंस निरस्त कराने की प्रक्रिया चल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed