फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Final selection result of 13 posts of ASO declared

एएसओ के 13 पदों का अंतिम चयन परिणाम घोषित

Fri, 23 Jul 2021 08:58 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 23 Jul 2021 08:58 PM IST
सार

  • 22 पदों पर होनी थी सीधी भर्ती, योग्य अभ्यर्थी न मिलने से खाली रह गए नौ पद
  • यूपीपीएससी की ओर से आयोजित इंटरव्यू में कई अभ्यर्थियों के अंक मानक से कम

विज्ञापन
Final selection result of 13 posts of ASO declared
यूपीपीएससी : उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग, प्रयागराज - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने राज्य नियोजन संस्थान के तहत सहायक सांख्यिकीय अधिकारी (एएसओ) के 13 पदों पर अभ्यर्थियों को अंतिम रूप से चयनित घोषित किया है। हालांकि आयोग ने 22 पदों पर सीधी भर्ती के लिए इंटरव्यू आयोजित किया था, लेकिन अभ्यर्थियों द्वारा आयोग की ओर से निर्धारित अर्हता मानक से कम अंक पाने के कारण अनारक्षित श्रेणी का एक पद, ओबीसी श्रेणी के चार और अनुसूचित जाति श्रेणी के चार पद रिक्त रह गए। इन पदों पर भर्ती के लिए पुनर्विज्ञापन की संस्तुति की गई है।
विज्ञापन


एएसओ के 22 पदों में 13 पद अनारक्षित, चार पद ओबीसी श्रेणी और पांच पद अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित थे। इनमें से 13 पदों पर चेतन यादव, अखिलेश चंद्र, आनंद कुमार पांडेय, अनिल दत्त, निधि द्विवेदी, संजीव कुमार वर्मा, राम नरेश, योगेंद्र पाल भारद्वाज, अमितेश श्रीवास्तव, ज्योति सिंह, अब्दुल अजीम, संयुक्ता अम्बिका एवं कुलदीप सिंह को अंतिम रूप से चयनित किया गया है।
विज्ञापन


आयोग ने एएसओ के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों से 14 जुलाई 2020 को निर्धारित प्रारूप पर सूचना एवं अभिलेख मांगे थे। अंतिम तिथि 31 जुलाई 2020 तक आयोग को 359 अभ्यर्थियों के शैक्षिक अभिलेख एवं आवेदन पत्र प्राप्त हुए। अभिलेखों के परीक्षण के बाद इस वर्ष पांच, छह एवं सात जुलाई को हुए इंटरव्यू के लिए 100 अभ्यर्थियों को बुलाया गया, जिनमें से 51 अभ्यर्थी साक्षात्कार में शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन


कई अभ्यर्थियों की पीसीएस की मार्कशीट फंसी
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने पिछले दिनों अपनी वेबसाइट पर पीसीएस 2019 और 2020 की मार्कशीट जारी की थी। पीसीएस 9019 की मुख्य परीक्षा में शामिल हुए कई अभ्यर्थियों की मार्कशीट वेबसाइट पर उपलब्ध नहीं है। अभ्यर्थियों ने आयोग को ईमेल के माध्यम से आवेदन भेजकर मार्कशीट उपलब्ध कराने की मांग की है। अभ्यर्थियों का कहना है कि मार्कशीट एवं कटऑफ के लिए आयोग की वेबसाइट पर जाने पर ओटीपी प्राप्त हो रहा है, लेकिन वेबसाइट पर लिखकर आ रहा है कि मार्कशीट उपलब्ध नहीं है। प्रतियोगी छात्र संघर्ष समिति के मीडिया प्रभारी प्रशांत पांडेय का कहना है कि अभ्यर्थी यह जानना चाहते हैं कि स्केलिंग न होने की स्थिति में उन्हें कितने अंक मिले, लेकिन मार्कशीट उपलब्ध न होने के कारण अब आयोग की मंशा पर ही सवाल उठ रहे हैं। प्रशांत की मांग है कि आयोग सभी अभ्यर्थी की मार्कशीट अपनी वेबसाट पर शीघ्र उपलब्ध कराए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed