फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Final hearing in case of controversial statement of Abbas Ansari on Tuesday

High Court : विधायक अब्बास अंसारी के विवादित बयान देने के मामले में अंतिम सुनवाई मंगलवार को

Mon, 16 Jan 2023 09:39 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 16 Jan 2023 09:39 PM IST
सार

बाहुबली मुख्तार अंसारी के बेटे अब्बास अंसारी के विवादित बयान के मामले में अंतिम सुनवाई मंगलवार को होगी। यह आदेश न्यायमूर्ति दिनेश कुमार सिंह ने अब्बास अंसारी की ओर से दाखिल याचिका पर सुनवाई करते हुए दिया है।

विज्ञापन
Final hearing in case of controversial statement of Abbas Ansari on Tuesday
Prayagraj News : विधायक अब्बास अंसारी। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

बाहुबली मुख्तार अंसारी के बेटे अब्बास अंसारी के विवादित बयान के मामले में अंतिम सुनवाई मंगलवार को होगी। यह आदेश न्यायमूर्ति दिनेश कुमार सिंह ने अब्बास अंसारी की ओर से दाखिल याचिका पर सुनवाई करते हुए दिया है।

विज्ञापन


मामले को सोमवार को सुनवाई के लिए सूचीबद्ध किया गया था। याची के अधिवक्ता उपेंद्र उपाध्याय की ओर से मंगलवार को बहस करने का अनुरोध किया गया। कोर्ट ने इसे स्वीकार करते हुए मंगलवार को तिथि तय कर दी। अब्बास अंसारी ने विधान सभा चुनाव में मऊ में आयोजित रैली में अधिकारियों से हिसाब-किताब करने का विवादित बयान दिया था। इस पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की गई। अब्बास ने प्राथमिकी को चुनौती देकर इसे रद्द करने की मांग की है।

विज्ञापन

अब्बास अंसारी ने क्या कहा
वायरल वीडियो के अनुसार इसमें सपा-सुभासपा गठबंधन के प्रत्याशी अब्बास अंसारी यह कहते नजर आ रहे हैं कि जिस नेता के साथ लाखों-करोड़ों बाहों का बल हो वह बाहुबली नहीं होगा तो कौन होगा। हम हैं, हमें इससे कोई गुरेज नहीं है। अगर मेरे लोगों की इज्जत, आन, बान, शान और आबरू पर कोई आंच डालने की कोशिश करेगा तो उस आंच को बुझाना हम जानते हैं।

आज तक बुझाया है, आगे भी बुझाएंगे, हमें कोई रोक नहीं सकता। आगे कहा कि जिस दिन लखनऊ से आ रहा था उस दिन राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश भैया से मिला और लंबी बातचीत हुई। मैं उनसे कहकर आया हूं कि छह महीने तक किसी की ट्रांसफर पोस्टिंग नहीं होगी भइया। अब्बास ने आगे कहा, पहले जिन्होंने लोगों के कैरियर बर्बाद किए हैं। जिन्होंने जिनके ऊपर मुकदमे लगाए हैं, पहले उन अधिकारियों का हिसाब-किताब होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed