फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Film personalities said...India is the world's biggest best story seller

Prayagraj News: फिल्मी हस्तियां बोलीं...दुनिया का सबसे बड़ा बेस्ट स्टोरी सेलर है भारत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 17 Dec 2024 02:03 AM IST
विज्ञापन
Film personalities said...India is the world's biggest best story seller
सांस्कृतिक पर्यटन पर बनीं लघु फिल्मों का अंतरराष्ट्रीय महोत्सव सोमवार को उत्तर मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र (एनसीजेडसीसी) में शुरू हुआ। इस तीन दिनी महोत्सव में 47 देशों की 97 लघु फिल्में दिखाई जाएंगी। यहां जुटीं फिल्मी हस्तियों ने कहा, भारत दुनिया का सबसे बड़ा बेस्ट स्टोरी सेलर देश है।
विज्ञापन

इस सातवें अंतरराष्ट्रीय महोत्सव का प्रयाग में आयोजन पहली बार है। दीप प्रज्ज्वलन कर शुरुआत फिल्म निर्माता बोनी कपूर ने की। उन्होंने अपनी फिल्म का गाना ‘हार के बाद ही जीत है...’ गुनगुनाते हुए युवाओं से कहा, लक्ष्य के लिए जुटे रहें। शुरुआत में कुछ झटके लग सकते हैं, लेकिन सफलता जरूर मिलेगी।
विज्ञापन

उनके साथ मंच पर मौजूद निर्माता-निर्देशक कुणाल कोहली, फिल्म-टीवी निर्देशक अभिनय देव, अभिनेता गुरमीत चौधरी, मनोज जोशी, राजेश पुरी, पंजाबी सिनेमा की चर्चित अभिनेत्री प्रीति सप्रू, फिल्म संपादक सुभाष सहगल, अभिनेत्री व गायिका मंजरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

महोत्सव अध्यक्ष देवेंद्र खंडेलवाल ने बताया, महोत्सव के लिए 146 देशों से 4328 फिल्मों की प्रविष्टियां मिली थीं। चयन में निर्णायक मंडल को खासी मशक्कत करनी पड़ी। इसका उद्देश्य इको टूरिज्म, ग्रामीण पर्यटन और सांस्कृतिक पर्यटन को बढ़ावा देना तो है ही, दुनिया की संस्कृतियों को समझना भी है।
00
‘भानगढ़ : ए राजस्थानी फोकटेल’ से हुई शुरुआत
महोत्सव के पहले दिन 15 फिल्में दिखाई गईं। शुरुआत 3:43 मिनट की फिल्म ‘भानगढ़ : ए राजस्थानी फोकटेल’ से हुई। इसका निर्देशन रतिन मोहन ने किया है। इसकी कहानी एक तांत्रिक के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसे एक खूबसूरत राजकुमारी से प्यार हो जाता है। जादू का इस्तेमाल कर वह उसे एक खास इत्र से सम्मोहित करने का प्रयास करता है। राजकुमारी उसके इरादों से वाकिफ होकर बोतल को पास के एक चट्टान पर फेंक कर उसे चकमा दे देती है।
00
आज दो शो में दिखाई जाएंगी 43 फिल्में
17 दिसंबर को दो शो में 43 फिल्में दिखाई जाएंगी। इनमें आठ भारतीय व एक पाकिस्तानी फिल्म होगी। ‘घोस्ट इन जुमला’ फिल्म नेपाल के सुदूर क्षेत्र जुमला के लोगों के बताए प्राचीन मिथक की खोज करती है। एक पागल भूत के बारे में जिसने कभी इस भूमि को आतंकित किया था। वहीं, छह मिनट की अफगान फिल्म ‘सबसे खूबसूरत काबुली ड्रेस’, नाइजीरियाई फिल्म ‘बेचेव, गार्डियंस ऑफ द माउंटेन’, सात मिनट की ‘मानव-वन्यजीव सह-अस्तित्व’, ब्राजीलियाई फिल्म ‘सेरा डू मार लार्ज मैमल्स’ का प्रदर्शन भी किया जाएगा।
00
चार हजार एंट्री आना गर्व की बात: मनोज
फिल्म अभिनेता मनोज जोशी ने कहा कि महोत्सव के लिए चार हजार से अधिक एंट्री आना गर्व की बात है। भारत विश्व में सबसे ज्यादा कथाएं देने वाला बेस्ट स्टोरी सेलर देश है। कहा, प्रयागराज पहली बार आए हैं। जल्द महाकुंभ में भी आएंगे।
00
यूपी में महिलाएं अब अधिक सुरक्षित: प्रीति
- अभिनेत्री प्रीति सप्रू ने कहा कि यूपी में महिलाएं अब अधिक सुरक्षित हैं। कहा, काफी पहले गाजियाबाद आने के दौरान जानने वालों ने कहा था, वहां मत जाओ। कभी भी कुछ भी हो सकता है। मगर, अब लगता है यूपी में कानून व्यवस्था सुधरी है। प्रदेश संवर रहा है। महिलाएं भी सुरक्षित हैं।

00
पहली बार में प्यारा लगा शहर: सुभाष
- फिल्म ‘एक चादर मैली-सी’ के लिए फिल्म फेयर पुरस्कार जीत चुके सुभाष सहगल ने कहा कि महोत्सव में शामिल होने के लिए पहली बार प्रयाग आया हूं। पहली ही नजर में शहर बहुत प्यारा लगा। सहगल रामायण सीरियल के लिए एडिटर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed