{"_id":"300a5a8d68ec82988229386545af52ba","slug":"files-will-not-decide-on-taking-action-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फाइलों पर निर्णय नहीं लेने पर होगी कार्यवाही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फाइलों पर निर्णय नहीं लेने पर होगी कार्यवाही
ब्यूरो/अमर उजाला इलाहाबाद
Updated Wed, 06 May 2015 11:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कार्यालय में फाइल दबाकर उस पर निर्णय नहीं करने वाले जिला विद्यालय निरीक्षकों को निदेशक माध्यमिक शिक्षा अवध नरेश शर्मा ने सख्त आदेश जारी किया है। माध्यमिक निदेशक की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट कॉलेज के अध्यापकों एवं कर्मचारियों के वेतन भुगतान से जुड़े आदेशों के पालन में अधिकारियों की लेटलतीफी से विभाग के सामने विषय स्थिति उत्पन्न हो जाती है।
जिला विद्यालय निरीक्षक स्तर पर होने वाली देरी के कारण जनसामान्य को अनावश्यक रूप से कठिनाई का सामना करना पड़ता है। इस प्रकार की स्थिति में कई बार हाईकोर्ट में याचिका भी दाखिल हो जाती है। निदेशक ने जिला विद्यालय निरीक्षक एवं जिला विद्यालय निरीक्षक द्वितीय को आदेश दिया है कि आपके स्तर पर समय से निर्णय न लिए जाने के मामले को गंभीरता से लिया जाएगा। यदि पाया गया कि किसी प्रकरण को आपके स्तर अनावश्यक रूप से दीर्घ अवधि तक लंबित रखा गया है तो इसे आपकी कार्य के प्रति लापरवाही मानते हुए अनुशासनात्मक कार्यवाही प्रस्तावित की जाएगी। निदेशक माध्यमिक शिक्षा की ओर से जारी आदेश के बाद उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ ठकुराई गुट के प्रदेश महामंत्री लालमणि द्विवेदी एवं जिलाध्यक्ष डॉ. सुनील शुक्ल ने जिला विद्यालय निरीक्षक से इस शासनादेश के अनुपालन में कार्यालय में लंबित प्रकरणों के निस्तारण के लिए समीक्षा बैठक आयोजित करने की मांग की है।