फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Fighting, firing in a dispute over the road

रास्ते के विवाद में मारपीट, फायरिंग

Mon, 05 Aug 2019 12:54 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 05 Aug 2019 12:54 AM IST
विज्ञापन
Fighting, firing in a dispute over the road
firing
रास्ते के विवाद में मारपीट, फायरिंग
विज्ञापन

गोली लगने से महिला समेत दो लोग घायल
तनाव को देखते हुए गांव में पुलिस तैनात
अमर उजाला ब्यूरो
जेठवारा। रास्ते के विवाद में दो पक्षों के बीच मारपीट के दौरान फायरिंग होने लगी। गोली एक महिला व बालक को जा लगी। जिससे दोनों घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। इस मामले में तीन नामजद लोगों के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया।

जेठवारा इलाके के गोसांईपुर निवासी अकील अहमद का आरोप है कि शनिवार की रात उसके दरवाजे से पड़ोसी साबिर अली कीचड़ वाले रास्ते से पैदल जा रहा था। परिवार की एक महिला ने उसे साफ रास्ते से जाने का सुझाव दे दिया। जिसे लेकर रविवार की सुबह साबिर पक्ष के लोग विवाद करने लगे। ग्रामीणों की माने तो दोनों पक्षों के बीच लाठी-डंडे चलने लगे। मारपीट में अकील घायल होकर गिर पड़ा। तभी साबिर ने तमंचे से तीन राउंड फायरिंग की। छर्रे लगने से जावेद का आठ वर्षीय बेटे जुनैद और सायना (35) पत्नी अकील घायल हो गई। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस पहुंची तो हमलावर भाग गए। पुलिस ने आरोपियों के घर पर जमकर तांडव मचाया। बाद में घायलों को बाघराय सीएचसी भेजा। अकील की तहरीर पर पुलिस ने साबिर अली, साकिर अली, नासिर अली व एक अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। एसओ जेठवारा ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है। दोनों के बीच काफी पुराना विवाद चला आ रहा है। उनके बीच हमेशा तनातनी बनी रहती है। तनाव को देख गांव में पुलिस तैनात कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed