{"_id":"69d02e2b94c3b804de0c345c","slug":"fight-over-opposition-to-fishing-in-pond-allahabad-news-c-407-1-nan1005-13226-2026-04-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: तालाब में मछली मारने का विरोध करने पर मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: तालाब में मछली मारने का विरोध करने पर मारपीट
Sat, 04 Apr 2026 02:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
Updated Sat, 04 Apr 2026 02:46 AM IST
विज्ञापन
कौंधियारा क्षेत्र के मवैया तालुका बलापुर गांव में तालाब में अवैध रूप से मछली मारने तथा विरोध करने पर मारपीट और धमकी देने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर के आधार पर कई नामजद आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्जकर जांच शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मत्स्य पट्टाधारक विजय बहादुर पुत्र स्वर्गीय शिवबरन ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि गांव स्थित तालाब संख्या 51 का राजस्व शुल्क जमाकर उन्होंने मत्स्य पालन के लिए पट्टा कराया है।
आरोप है कि दिनांक बीते 25 मार्च को गांव के ही अयोध्या प्रसाद, लकी, शालू, पवन, सोनू, पप्पू सहित कुछ अन्य अज्ञात लोग तालाब में मछली मार ले गए। जब पट्टाधारक पक्ष के लोगों ने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट की तथा जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित का आरोप है कि इसके बाद भी लगातार तालाब में मछली मारी जा रही है, जिससे उसे लगभग पांच लाख रुपये का आर्थिक नुकसान हो रहा है। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर लिया है।