{"_id":"6893b184db783d548d0e8851","slug":"fight-in-land-dispute-five-in-critical-condition-allahabad-news-c-257-1-sald1006-116128-2025-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: जमीन विवाद में मारपीट, पांच की हालत नाजुक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: जमीन विवाद में मारपीट, पांच की हालत नाजुक
विज्ञापन
बुधवार को थाना क्षेत्र के बसवार गांव में जमीन विवाद में दो पट्टीदारों में मारपीट हो गई। इसमें दोनों पक्षों से छह लोग घायल हो गए। इसमें से पांच की हालत नाजुक है। सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
बसवार निवासी मानसिंह यादव का उनके पट्टीदार सुरेश यादव से जमीन का विवाद है। बुधवार को मानसिंह खेत में खाद डालने गए थे, इसी समय विपक्षियों ने विवाद के बाद मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान एक पक्ष से सुरेश यादव और सूरजकांत यादव घायल हो गए। जबकि दूसरी तरफ से मान सिंह यादव, सनी यादव, अनिल यादव और राम सिंह यादव को चोटें आईं।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जसरा भेजा। जहां हालत नाजुक होने के चलते सुरेश यादव, सूरज यादव, मानसिंह अश्विनी कुमार और राम सिंह को एसआरएन रेफर किया गया। दोनों पक्षों ने पुलिस को शिकायती पत्र दिया है। एसीपी कौंधियारा विवेक यादव ने बताया कि दोनों पक्षों की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया गया। घायलों को अस्पताल भेजा गया है।