फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Fight between doctors and businessmen over parking, police started investigation

Prayagraj : पार्किंग को लेकर डॉक्टर और व्यापारियों के बीच मारपीट, पुलिस ने शुरू की जांच

Thu, 21 Dec 2023 11:47 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 21 Dec 2023 11:47 AM IST
सार

सिविल लाइंस पार्षद अमित सिंह ने बताया कि बुधवार शाम करीब पांच बजे विहिप नेता व व्यापार मंडल के संरक्षक संजय गुप्ता अपने बेटे के साथ कार से सिविल लाइंस पहुंचे। उन्होंने अपनी कार सम्राट होटल के पास खड़ी कर दी। वहां से निकालते समय सरदार पटेल सेवा संस्थान अस्पताल के डॉक्टर धीरेंद्र सिंह के बड़े बेटे डॉ. प्रदीप सिंह की कार से टक्कर लग गई।

विज्ञापन
Fight between doctors and businessmen over parking, police started investigation
मारपीट की घटना के बाद थाने पहुंचे व्यापारी। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

सिविल लाइंस स्थित एक होटल के पास बुधवार शाम पार्किंग को लेकर चिकित्सक और व्यापार मंडल के पदाधिकारियों के बीच मारपीट हो गई। इसमें व्यापार मंडल के संरक्षक संजय गुप्ता और उनके पुत्र सुयश को गंभीर चोटें आई हैं। व्यापारियों की सूचना पर पहुंची सिविल लाइंस थाने की पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले गई। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ तहरीर दी है। वहीं, इस मामले को लेकर व्यापार मंडल के अध्यक्ष सुशील खरबंदा के साथ अन्य पदाधिकारियों ने घंटों तक थाने का घेराव किया।

विज्ञापन


सिविल लाइंस पार्षद अमित सिंह ने बताया कि बुधवार शाम करीब पांच बजे विहिप नेता व व्यापार मंडल के संरक्षक संजय गुप्ता अपने बेटे के साथ कार से सिविल लाइंस पहुंचे। उन्होंने अपनी कार सम्राट होटल के पास खड़ी कर दी। वहां से निकालते समय सरदार पटेल सेवा संस्थान अस्पताल के डॉक्टर धीरेंद्र सिंह के बड़े बेटे डॉ. प्रदीप सिंह की कार से टक्कर लग गई।
विज्ञापन


उसी को लेकर डॉ. प्रदीप व उसके छोटे दीपेंद्र उनके साथ गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर दोनों भाई 20 से 30 अज्ञात साथियों को बुलाकर संजय गुप्ता व उनके बेटे सुयश गुप्ता के ऊपर जानलेवा हमला कर दिया। पार्षद ने बताया कि उन्होंने अन्य व्यापारियों के साथ मिलकर बीच-बचाव किया तब जाकर बाप-बेटे की जान बच पाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं अल्लापुर निवासी डॉ. धीरेंद्र सिंह ने बेटों के खिलाफ व्यापारियों द्वारा लगाए गए सभी आरोपों को झूठा बताया है। डॉ. की पत्नी ने बताया कि वह अपने दोनों बेटों के साथ महिला मार्केट में कपड़ों की खरीदारी करने के लिए आई थी। वह अंदर कपड़े लेने चली गईं। उसके थोड़ी देर बाद देखा तो उनके दोनों बेटों को दर्जनाें लोग घेर कर गाली-गलौज कर रहे थे। वह वहां पहुंची तो उनमें से एक व्यक्ति उनका हाथ पकड़ कर बगल कर दिया और उनके बेटे को मारने पीटने लगे। साथ उनके छोटे बेटे के गले से सोने की चेन भी छीन लिए। व्यापारी उनके बेटे के ऊपर झूठा आरोप लगा रहे हैं।


वहीं इस घटना को लेकर सिविल लाइंस व्यापार मंडल की तरफ से अध्यक्ष सुशील खरबंदा के कार्यालय पर आपातकालीन बैठक आयोजित की गई। अध्यक्ष सुशील खरबंदा ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी जी के राज्य में दिनदहाड़े इस प्रकार की हुई घटना पर आश्चर्यजनक एवं आम जनमानस के मन में भय पैदा करने वाली है। सिविल लाइंस व्यापार मंडल के महामंत्री ने पुलिस प्रशासन से इस घटना का संज्ञान लेकर अराजक तत्वों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। इस अवसर पर महामंत्री शिवशंकर सिंह, उपाध्यक्ष आशीष अरोड़ा, अंकित केसरवानी व रितेश सिंह मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed