फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   fifth generation will perform Jalabhishek at Kashi Vishwanath on Panchami

Sawan : पांचवीं पीढ़ी पंचमी को काशी विश्वनाथ में करेगी जलाभिषेक, 24 जुलाई को कांवड़ लेकर होंगे रवाना

Sat, 19 Jul 2025 03:31 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 19 Jul 2025 03:31 PM IST
सार

सावन में हर तरफ आस्था के रंग बिखरे पड़े हैं। झूंसी भी इससे सराबोर है। यहां एक कारोबारी के परिवार की पांचवीं पीढ़ी इस बार काशी पहुंचकर भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक करेगी। इसके लिए कांवड़ संग कांवड़ियों की टोली तैयार की जा रही है।

विज्ञापन
fifth generation will perform Jalabhishek at Kashi Vishwanath on Panchami
नई झूंसी के पांचवीं पीढ़ी के कांवड़िये सगे भाई दीपेश विश्वकर्मा एवं संदीप विश्वकर्मा के साथ उनका साथ - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

सावन में हर तरफ आस्था के रंग बिखरे पड़े हैं। झूंसी भी इससे सराबोर है। यहां एक कारोबारी के परिवार की पांचवीं पीढ़ी इस बार काशी पहुंचकर भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक करेगी। इसके लिए कांवड़ संग कांवड़ियों की टोली तैयार की जा रही है। कांवड़ियों की मानें तो पांच पड़ाव में 125 किलोमीटर से अधिक की दूरी तय कर वे काशी विश्वनाथ में भगवान भोलेनाथ को गंगाजल अर्पण करेंगे।

विज्ञापन

नई झूंसी के फर्नीचर कारोबारी 55 वर्षीय राजेंद्र विश्वकर्मा का खुद का कारखाना है। इनका यह पुश्तैनी कारोबार अब बच्चे संभाल रहे हैं। दिमाग पर जोर डालने के बाद राजेंद्र बताते हैं कि दशकों पहले उनके पूर्वज बेनीप्रसाद, ननकू और छोटेलाल विश्वकर्मा ने कांवड़ यात्रा की शुरुआत की थी। तभी से पीढ़ी दर पीढ़ी इस परंपरा को आगे बढ़ाया जा रहा है। एक दशक पहले तक वे स्वयं कांवड़ लेकर पैदल जाते थे, लेकिन उम्र बढ़ने के साथ ही इसे बच्चों ने अपना लिया। अब उनके बेटे दीपेश और आकाश बस्ती के तकरीबन 50 युवाओं की टोली के साथ कांवड़ लेकर पिछले कई वर्षों से काशी जाकर जलाभिषेक कर रहे हैं।

विज्ञापन


दीपेश ने बताया कि उनकी टोली प्रत्येक वर्ष नागपंचमी पर काशी में विश्वनाथ मंदिर में भगवान शिव का जलाभिषेक करती है। इस साल भी इनकी टोली 24 जुलाई को काशी के लिए दारागंज से जल लेकर पूरे धूमधाम से रवाना होगी। टोली में नई झूंसी के आकाश निषाद, धीरज निषाद, रोहित कौशल, राज कश्यप आदि शामिल हैं। 29 जुलाई को नागपंचमी पर काशी पहुंचकर इन युवा कांवड़ियों की टोली बाबा भोलेनाथ को जलाभिषेक करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

इंसेट कांवड़ के रूप में तैयार किया जा रहा भोलेनाथ का आकर्षक मंदिर            

हर वर्ष की तरह इस बार भी आकर्षक मंदिर रूपी कांवड़ तैयार की जा रही है। बताया कि इस बार लकड़ी की प्लाई से बाबा भोलेनाथ का मंदिर तैयार किया जा रहा है। सोमवार से मंदिर को बनाने का कार्य शुरू कर दिया गया है। मंदिर में भगवान शिव की प्रतिमा स्थापित की जाएगी। साथ ही बिजली के झालरों से मंदिर को सजाया जाएगा। पिछले साल लकड़ी के पूस से तैयार मंदिर लेकर कांवड़िये बाबा धाम गए थे।

झूंसी से काशी विश्वनाथ मंदिर तक सात पड़ाव पर रुकती है यात्रा

कांवड़ लेकर जाने वाले दीपेश विश्वकर्मा ने बताया कि झूंसी से काशी विश्वनाथ मंदिर तक की 125 किलोमीटर से अधिक की दूरी सात पड़ाव में तय की जाएगी। पहला पड़ाव अंदावा तिराहा होता है। इसके बाद दूसरा पड़ाव हंडिया, फिर बरौत, महाराजगंज, कछवा, रोहनिया और आखिरी राजा तालाब होता है। फिर सीधे काशी विश्वनाथ पहुंचकर गंगा स्नान कर बाबा के दरबार में पहुंचकर जलाभिषेक करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed