फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Fifteen lakh students will appear for inter chemistry examination

पंद्रह लाख विद्यार्थी देंगे इंटर रसायन विज्ञान की परीक्षा

Sun, 23 Feb 2020 09:51 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 23 Feb 2020 09:51 PM IST
विज्ञापन
Fifteen lakh students will appear for inter chemistry examination
Fifteen lakh students will appear for inter chemistry examination - फोटो : ALDCOMPACT
यूपी बोर्ड में आज दसवीं, बारहवीं में कई विषयों की परीक्षाएं
विज्ञापन

प्रयागराज। यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट की सोमवार को कई प्रमुख विषयों की परीक्षाएं हैं। इनमें सबसे अधिक परीक्षार्थी रसायन विज्ञान की परीक्षा में शामिल होंगे। प्रमुख विषयों की परीक्षाएं दूसरी पाली में हैं। नकल पर सख्ती से नजर रखने के लिए यूपी बोर्ड की ओर से पर्याप्त इंतजाम किए गए हैं। साथ ही सचल दस्तों को भी सक्रिय रहने के लिए कहा गया है।

हाईस्कूल और इंटरमीडएट की सोमवार को पहली पाली सुबह आठ से 11.15 बजे तक गुजराती, उर्दू, पंजाबी, बंगला, मराठी, आसामी, उड़िया, कन्नड़, कश्मीरी, सिंधी, तमिल, तेलगू, मलयालम, नेपाली भाषा की परीक्षा होगी। दूसरी पाली दोपहर दो से शाम 5.15 बजे तक हाईस्कूल की संगीत वादन की परीक्षा है, जिसमें 3554 अभ्यर्थी शामिल होंगे। वहीं, दूसरी पाली में होने वाली इंटरमीडिएट रसायन विज्ञान की परीक्षा के लिए 14 लाख 86 हजार 39 छात्र-छात्राएं पंजीकृत हैं। इसके अलावा अर्थशास्त्र और नागरिक शास्त्र की परीक्षा भी सोमवार को है। इन परीक्षाओं के लिए क्रमश: 233726 एवं 423121 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed