फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   fifteen judge promoted

15 अपर जिला जज प्रोन्नति पाकर बने जिला जज

Wed, 05 Dec 2018 12:29 AM IST
prayagraj
prayagraj Updated Wed, 05 Dec 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
fifteen judge promoted
Allahabad High Court - फोटो : PTI
 हाईकोर्ट प्रशासन ने अपर जिला जज स्तर के 15 न्यायिक अधिकारियों को प्रोन्नति देकर जिला जज बना दिया है। इनमें से मयंक कुमार जैन हाईकोर्ट के महानिबंधक होंगे। प्रोन्नति पाने वाले अधिकारी उच्च न्यायिक सेवा (एचजेएस) कैडर के हैं।
विज्ञापन


जारी सूची में हाईकोर्ट में रजिस्ट्रार न्यायिक (चयन एवं नियुक्ति) मयंक कुमार जैन को महानिबंधक हाईकोर्ट, एटा में कार्यरत अपर जिला जज अरुण चंद्र श्रीवास्तव को जिला जज कासगंज, बाराबंकी के एडीजे मुशीर अहमद अब्बासी को कन्नौज का जिला जज, झांसी के एडीजे सुशील कुमार द्वितीय को जिला जज औरैया, हरदोई के प्रधान पारिवारिक न्यायाधीश रामबाबू शर्मा को संत कबीर नगर का जिला जज, गाजियाबाद के एडीजे महफूज अली को कौशांबी का जिला जज, सीतापुर के  प्रधान पारिवारिक न्यायाधीश परमानंद शुक्ल को जिला जज बागपत, देवरिया में नियुक्त एडीजे प्रमोद कुमार शुक्ला को चंदौली का जिला जज, झांसी के स्पेशल जज नीलकंठ सहाय को जिला जज सिद्धार्थनगर, बागपत में कार्यरत एडीजे देवीशंकर प्रसाद श्रीवास्तव को जिला जज संभल, भदोही में नियुक्त एडीजे संजय कुमार डे को अमरोेह का जिला जज, फैजाबाद में कार्यरत स्पेशल जज तनवीर अहमद को सोनभद्र का जिला जज, मुरादाबाद के एडीजे एजाज अहमद अंसारी को कुशीनगर का जिला जज, फैजाबाद के एडीजे अमरजीत त्रिपाठी को अंबेडकरनगर का जिला जज और बलिया में कार्यरत एडीजे विनोद कुमार सिंह द्वितीय को जिला जज हापुड़ बनाया गया है।
विज्ञापन


इसी क्रम में हाईकोर्ट ने 18 जिला जजों का तबादला किया है। इनमें संतकबीर नगर के जिला जज रामानंद को मैनपुरी, मैनपुरी के जिला जज नंदलाल को प्रतापगढ़, प्रतापगढ़ के जिला जज अशोक कुमार अष्टम को भूमि अधिग्रहण, पुनर्वास एवं समझौता प्राधिकरण वाराणसी का पीठासीन अधिकारी, कौशांबी के जिला जज प्रमोद कुमार प्रथम को झांसी, झांसी के जिला जज निसामुद्दीन का भूमि अधिग्रहण, पुनर्वास एवं समझौता प्राधिकरण बरेली, वाणिज्य कर अधिकरण गाजियाबाद के न्यायिक सदस्य सुरेंद्र कुमार सिंह प्रथम को मिर्जापुर का जिला जज, वाणिज्यकर अधिकरण गौतमबुद्ध नगर के न्यायिक सदस्य महताब अहमद को महोबा का जिला जज, महोबा के जिला जज अल्लारखा को बिजनौर, बागपत के जिला जज उपेंद्र कुमार को जिला जज बहराइच, बहराइच के जिला जज मो. असलम को जिला जज हमीरपुर, हमीरपुर के जिला जज प्रदीप कुमार कौंसल को भूमि अधिग्रहण पुनर्वास एवं समझौता प्राधिकरण मुरादाबाद का पीठासीन अधिकारी, अमरोह के जिला जज उमेश कुमार शर्मा को जिला जज गाजीपुर, गाजीपुर के जिला जज उमेश कुमार को भूमि अधिग्रहण पुनर्वास एवं समझौता प्राधिकरण झांसी का पीठासीन अधिकारी, कुशीनगर के जिला जज सैय्यद वैज मियां को भूमिअधिग्रहण, पुनर्वास एवं समझौता प्राधिकरण मेरठ का पीठासीन अधिकारी, हापुड़ की जिला जज रेनू अग्रवाल को जिला जज एटा, एटा के जिला जज सुभाषचंद्र को भूमिअधिग्रहण, पुनर्वास एवं समझौता प्राधिकरण कानपुर नगर का पीठासीन अधिकारी, विशेष सचिव न्याय संजय खरे को प्रमुख सचिव विधायी, राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव ज्योत्सना शर्मा को वहीं सदस्य सचिव नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


महानिबंधक बनाए जाने पर दी बधाई
प्रयागराज। मयंक कुमार जैन को हाईकोर्ट का महानिबंधक बनाए जाने पर हाईकोर्ट कर्मचारी अधिकारी संघ के महासचिव बृजेश कुमार शुक्ल और अन्य पदाधिकारियों ने प्रसन्नता जाहिर करते हुए उनको बधाई दी है। उन्होंने उम्मीद जाहिर की है मयंक जैन के महानिबंधक बनने से कर्मचारियों की समस्याओं में कमी आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed