{"_id":"683b55acbd56f67be8083bcd","slug":"female-miscreants-robbed-mother-and-son-of-cash-and-gold-and-silver-jewellery-worth-rs-10-lakh-allahabad-news-c-407-1-sald1007-3094-2025-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: महिला बदमाशों ने मां-बेटे से नकदी व 10 लाख के सोने चांदी के जेवरात उड़ाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: महिला बदमाशों ने मां-बेटे से नकदी व 10 लाख के सोने चांदी के जेवरात उड़ाए
विज्ञापन
नकाबपोश महिला बदमाशों ने अप्पे सवार मां बेटे के बैग से 55 हजार रुपये नकद व करीब 10 लाख रुपये के सोने चांदी के आभूषण लेकर चंपत हो गईं। फूलपुर पुलिस पहले तो मामले से पल्ला झाड़ती रही, लेकिन बाद में मुकदमा पंजीकृत कार्रवाई में जुट गई है।
मध्य प्रदेश के रीवा जिले के चौखंडी थाना क्षेत्र के तोमरन पुरवा गांव के रहने वाले गौरव सिंह तोमर पुत्र विनोद सिंह तोमर अपनी मां अनीता सिंह तोमर के साथ फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के सराय हुसेना गांव स्थित अपने मामा के घर के लिए निकले। बताया कि वह ट्रेन से फूलपुर स्टेशन पर उतरे जहां से अप्पे रिजर्व कर सराय हुसेना गांव के लिए चल दिए।
भुक्तभोगी ने कोतवाली पुलिस को बताया कि रिजर्व होने के बाद भी अप्पे चालक ने रास्ते में दो नकाबपोश महिलाओं को बैठा लिया। अभी वह फूलपुर कस्बे से आगे बढ़े थे कि महुलिया गांव के पास नकाबपोश महिलाओं को उतार दिया। मामा के घर पहुंचते ही बैग उतारने लगे तो बैग में चीरा लगा देख मां बेटे के होश उड़ गए देखा तो बैग में रखें 55 हजार नकदी और सोने के दो मंगलसूत्र, 3 अंगूठी, झुमका, 2 बाला, 2 नाथिया, 2 पुलिया एवं चांदी के तीन जोड़ी पायल, दो चूड़ी, 3 बिछिया, दो सिक्के समय तकरीबन 10 लाख रुपये कीमत के आभूषण गायब थे।
विज्ञापन
तत्काल पुलिस को सूचना देते हुए कार्रवाई की मांग की। आरोप है कि फूलपुर पुलिस पहले तो मामला उतरांव थाने का बताकर टरकाती रही, लेकिन उच्च अधिकारियों से शिकायत के बाद मुकदमा दर्ज कर लिया। भुक्तभोगी महिला अनीता सिंह तोमर का कहना है घर पर कोई नहीं होने के चलते वह जेवरात व रुपए भी मायके लेकर आ रही थी।