{"_id":"5d07f6378ebc3e0e217fe511","slug":"female-lawyer-threatens-to-burn-teak","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला वकील से छेड़खानी, तेजाब से जलाने की धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला वकील से छेड़खानी, तेजाब से जलाने की धमकी
Tue, 18 Jun 2019 01:51 AM IST
विनोद सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Tue, 18 Jun 2019 01:51 AM IST
विज्ञापन
ऐसिड अटैक
- फोटो : DEMO Pics
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाईकोर्ट में प्रैक्टिस करने वाली एक महिला वकील से छेड़खानी की गई। साथ ही तेजाब से चेहरा जलाने की भी धमकी दी गई। यही नहीं, रंगदारी मांगने के साथ ही मारपीट व कंगन भी लूट लिए गए। भुक्तभोगी की तहरीर पर सिविल लाइंस थाने में आरोपी वकील के खिलाफ विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई। पुलिस का कहना है कि जांच की जा रही है।
भुक्तभोगी महिला अधिवक्ता ने सोमवार को सिविल लाइंस थाने पहुंचकर तहरीर दी। इसमें उन्होंने बताया है कि वह 2013 से हाईकोर्ट में वकालत कर रही हैं। आरोप है कि एक वकील उन्हें लगातार बदनीयती से देखता है और मना करने पर फेसबुक पर अपशब्द व भद्दी-भद्दी गालियां लिखता है। कई बार मना करने के बावजूद वह नहीं माना। न्यायालय परिसर में देखते ही गंदे शब्दों का उपयोग करता है और गालीगलौच करने लगता है। सात जून को रिपोर्टिंग सेक्शन में जाने के दौरान उसने जान से मारने की धमकी दी। शाम को वह घर जा रही थीं तभी गेट नंबर चार के सामने ईंट-पत्थर से स्कूटी क्षतिग्रस्त कर दी और सोने का कंगन छीन लिया।
शाम पंाच बजे फोन कर गालीगलौच व जान से मारने की धमकी दी। 11 जून को भी फोन कर गालीगलौच व अश्लील शब्दों का प्रयोग कर धमकाया। साथ ही दोनों बेटियों को जान से मारने व तेजाब फेंककर चेहरा जलाने की धमकी दी। आरोप है कि सोमवार को फिर कोर्ट के बाहर आरोपी ने धमकाया। कहा कि अच्छा पैसा कमा रही हो, जिसमें से उसे कुछ रकम हर महीने देती रहो। वरना अंजाम अच्छा नहीं होगा। तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली। इंस्पेक्टर सिविल लाइंस ने बताया कि तहरीर के आधार पर छेड़खानी, लूट, रंगदारी मांगने समेत अन्य धाराओं में आरोपी संजय सिंह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
‘बार ने खत्म की है सदस्यता’
महिला अधिवक्ता ने अपनी तहरीर में यह भी बताया है कि प्रकरण की जानकारी के बाद बार एसोसिएशन कार्यकारिणी के कुछ सदस्यों ने आरोपी को समझाया। लेकिन, उसकी हरकतें बंद नहीं हुईं। इसके बाद बार एसोसिएशन की ओर से कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। कोई स्पष्टीकरण न देने पर 22 मई को आमसभा की ओर से आरोपी को बार एसोसिएशन की सदस्यता से बेदखल कर दिया गया।