अवैध शराब की सूचना पर दबिश देने गई टीम की महिला सिपाहियों पर हमला
- तीन नामजद व चार अज्ञात महिलाओं के खिलाफ दर्ज हुआ मामला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जानकारी के अनुसार कौंधियारा पुलिस को सूचना मिली थी कि गांव के कमलेश के यहां अवैध रूप से कच्ची शराब बनाई जा रही है। इसपर एसआई प्रेम शंकर, अर्जुन सिंह, कांस्टेबल कप्तान सिंह, अनंत चौधरी व महिला कांस्टेबल मानसी सिंह और बेबी वर्मा की टीम दबिश देने गई थी। टीम जब घर के अंदर पहुंची तो वहां पर कच्ची शराब बनाई जा रही थी।
पुलिस टीम को देखकर कमलेश वहां से भाग गया। इसके बाद घर में मौजूूद सोना पत्नी कमलेश व संगीता व रंजीता पुत्री दयाराम व अन्य चार महिलाएं टीम को गाली गलौच देने लगीं। महिला सिपाही मानसी व बेबी ने जब उन्हें रोकने का प्रयास किया तो वह उग्र हो गई और उनपर लाठी डंडे से हमला कर दिया। टीम ने किसी तरह दोनों महिला सिपाहियों को उनके चंगुल से छुड़ाया। मामले में पुलिस ने सोना, संगीता व रंजीता व चार अज्ञात महिलाओं के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा व अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। टीम ने मौके से दस लीटर अवैध शराब, 80 किलो लहन व शराब बनाने का सामना भी बरामद किया है।