फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Female candidates occupy the top four places in the counting of votes for the posts of executive

कार्यकारिणी के पदों पर हो रही मतगणना में शीर्ष चार स्थानों पर महिला उम्मीदवारों का कब्जा

Tue, 21 Dec 2021 12:00 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 21 Dec 2021 12:00 AM IST
विज्ञापन
Female candidates occupy the top four places in the counting of votes for the posts of executive
कार्यकारिणी के 15 पदों पर हो रही मतगणना में महिला प्रत्याशी शीर्ष पर
विज्ञापन

प्रयागराज। इलाहाबाद हाईकोर्ट बार एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी के 15 सदस्यों के निर्वाचन के लिए हो रही मतगणना में सोमवार को 4300 मतों की गिनती पूरी हो गई। गिनती में पहले चार स्थानों पर महिला उम्मीदवार आगे चल रही हैं। मतगणना मंगलवार को भी सुबह 10 बजे से शुरू होकर शाम पांच बजे तक चलेगी।

सोमवार को हुई मतगणना के मुताबिक पहले स्थान पर 1835 मतों के साथ पूजा सिंह सबसे आगे हैं। जबकि 1448 मतों के साथ प्रियंका शर्मा दूसरे, 1224 मतों के साथ अन्नपूर्णा सिंह तीसरे, 1078 मतों के साथ राखी कुमारी चौथे स्थान पर हैं। इसी तरह 883 मतों के साथ पांचवें स्थान पर अनुज कुमार सिंह, 772 मतों के साथ छठे स्थान पर अनुराग शुक्ला, 769 मतों के साथ सातवें स्थान पर सैयद फैै ज हसनैन और दिलीप कुमार यादव, 762 मतों के साथ जितेंद्र सिंह आठवें स्थान पर, 759 मतों के साथ नौवें स्थान पर अभिषेक तिवारी, 726 मतों के साथ 10वें स्थान पर अखिलेश कुमार सिंह, 690 मतों के साथ 11वें स्थान पर विक्रांत नीरज, 682 मतों के साथ 12वें स्थान पर हरी मोहन, 672 मतों के साथ 13वें स्थान पर मानव चौरसिया, 664 मतों के साथ 14वें स्थान पर अमित कुमार पांडेय और 663 मतों के साथ सर्वेश्वरी प्रसाद 15वें स्थान पर चल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed